छत्तीसगढ़ : 3 दिन ED की रिमांड में रहेगा कारोबारी अरविंद सिंह

छत्तीसगढ़ : 3 दिन ED की रिमांड में रहेगा कारोबारी अरविंद सिंह रायपुर : छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए अरविंद सिंह की तीन दिन की ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) रिमांड स्पेशल कोर्ट ने मंजूर कर दी है. स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत ने ईडी के आवेदन पर रिमांड मंजूर […]

छत्तीसगढ़ : 3 दिन ED की रिमांड में रहेगा कारोबारी अरविंद सिंह

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए अरविंद सिंह की तीन दिन की ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) रिमांड स्पेशल कोर्ट ने मंजूर कर दी है. स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत ने ईडी के आवेदन पर रिमांड मंजूर करने के साथ ही अरविंद सिंह के आग्रह पर हर दिन एक घंटे के लिए घर ले जाने के आदेश दिए हैं. मां के निधन के बाद दैनिक रीति नीति को पूरा करने किए स्पेशल कोर्ट ने यह मंजूरी दी है. वहीं, शराब घोटाले में पहले से जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर, स्पेशल सेक्रेटरी एपी (अरुण पति) त्रिपाठी, त्रिलोक चंद ढिल्लन और नितेश पुरोहित को 13 दिन की और न्यायिक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं. अब अगली पेशी 24 जून को होगी. कथित शराब घोटाले में जेल में बंद चार आरोपियों को न्यायिक रिमांड की अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसमें कारोबारी अनवर ढेबर के जमानत आवेदन पर आज सुनवाई भी होनी है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में शराब घोटाले में पीएमएलए के तहत ईडी की कार्रवाई को चुनौती दी जा चुकी है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई थी।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

कोरबा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने दुकान में घुसाई कार, थाने से भी फरार

राज्य

मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी
नई दिल्ली। भारत की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण मिसाल पेश करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार किसी मरीज...
Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी