छत्तीसगढ़ बिलासपुर कांग्रेस का मशाल जुलूस के बाद संबोधित करने बनाया गया मंच भरभराकर गिरा, मरकाम, चंदन यादव , पत्रकार,समेंत सभी गिरे नीचे, लगभग आधा दर्जन लोगों को आई चोट, मचा अफरा तफरी

छत्तीसगढ़ बिलासपुर कांग्रेस का मशाल जुलूस के बाद संबोधित करने बनाया गया मंच भरभराकर गिरा, मरकाम, चंदन यादव , पत्रकार,समेंत सभी गिरे नीचे, लगभग आधा दर्जन लोगों को आई चोट, मचा अफरा तफरी

छत्तीसगढ़ बिलासपुर कांग्रेस का मशाल जुलूस के बाद संबोधित करने बनाया गया मंच भरभराकर गिरा, मरकाम, चंदन यादव , पत्रकार,समेंत सभी गिरे नीचे, लगभग आधा दर्जन लोगों को आई चोट, मचा अफरा तफरी बिलासपुर : कांग्रेस के मशाल जुलूस रैली के दौरान बस्तर में कार्यकर्ताओं के आग से झुलसने की घटना के बाद अब बिलासपुर […]

छत्तीसगढ़ बिलासपुर कांग्रेस का मशाल जुलूस के बाद संबोधित करने बनाया गया मंच भरभराकर गिरा, मरकाम, चंदन यादव , पत्रकार,समेंत सभी गिरे नीचे, लगभग आधा दर्जन लोगों को आई चोट, मचा अफरा तफरी

बिलासपुर : कांग्रेस के मशाल जुलूस रैली के दौरान बस्तर में कार्यकर्ताओं के आग से झुलसने की घटना के बाद अब बिलासपुर के मशाल जुलूस में एक बड़ा हादसा हो गया। देवकी नंदन दीक्षित चौक पर बना मंच भरभरा कर गिर गया। मंच जब गिरा तो उसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और चंदन यादव समेंत जिले के सभी दिग्गज नेता मौजूद थे। लगभग आधा दर्जन लोगों को चोटें आई है। जिसमें एक पत्रकार भी शामिल हैं।


राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को बिलासपुर में लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस का आयोजन किया था। गांधी चौक से शुरू हुई इस मशाल जुलूस में प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, डॉ चंदन यादव,टी एस सिंह देव,शिव डहरिया,जय सिंह अग्रवाल समेत जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे, एपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, विधायक शैलेश पांडेय समेत जिले के सभी दिग्गज नेता मौजूद थे। जोशोखरोश के साथ शुरू हुई मशाल जुलूस गांधीचौक से शुरू होकर जुनाबिलासपुर, हटरी चौक, कोतवाली चौक गोलबाजार, सादर बाजार होते हुए देवकी नंदन दीक्षित चौक में रुकी। यहां पर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने नेताओं के लिए मंच बनाया गया था। इस मंच पर प्रदेश अध्यक्ष समेंत सभी नेता चढ़ गए। उनके पीछे पीछे कार्यकर्ता भी चढ़ गए। मंच में पैर रखने की भी जगह नहीं थी और धक्का मुक्की होने लगी थी। कार्यकर्ताओं को मंच से नीचे उतरने के लिए कहा जा रहा था तभी अचानक मंच भारभराकर गिर गया और सारे नेता जमीन में आकर गिर गए। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को चोट आई है। डॉ चंदन यादव, विजय केशरवानी और पत्रकार अखिल वर्मा को गंभीर चोट पहुंची है। मंच पर मौजूद पत्रकार अखिल वर्मा के सिर पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि चोट PCC चीफ मोहन मरकाम को भी लगी है। इसके बाद भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। इस भागम भाग में कई कुर्सियां भी टूट गई। लोगो को भागने के लिए जहां से भागते बना भागते रहे और यही पर मशाल जुलूस खत्म हो गया। शैलजा कुमारी , और टी एस सिंह देव को रायपुर से दिल्ली जाना था लिहाजा वो पहले ही निकल गये थे। इस मशाल जुलूल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व उपस्थिति रही और जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

Read More यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बिलासपुर सेक्शन में 10 ट्रेनें रद्द, कई रूट प्रभावित, 8 दिन तक बदल जाएगा सफर का पूरा प्लान, जाने.....

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना