छत्तीसगढ़ ACB की राजस्थान, झारखंड, बेंगलुरु भी पहुंची टीम; रायगढ़ में ट्रांसपोर्टर का बंगला सील, सौम्या चौरसिया समेत चार कारोबारी के 19 ठिकानों पर जांच जारी एक की हुई और गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ ACB की राजस्थान, झारखंड, बेंगलुरु भी पहुंची टीम; रायगढ़ में ट्रांसपोर्टर का बंगला सील, सौम्या चौरसिया समेत चार कारोबारी के 19 ठिकानों पर जांच जारी एक की हुई और गिरफ्तारी रायपुर : रायपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, भिलाई-दुर्ग से लेकर राजस्थान के अनूपगढ़ तक छत्तीसगढ़ का EOW और ACB का छापामार दस्ता सक्रीय है। किसी […]

छत्तीसगढ़ ACB की राजस्थान, झारखंड, बेंगलुरु भी पहुंची टीम; रायगढ़ में ट्रांसपोर्टर का बंगला सील, सौम्या चौरसिया समेत चार कारोबारी के 19 ठिकानों पर जांच जारी एक की हुई और गिरफ्तारी

Read More मोबाइल की लत पर लगाम! 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का प्रस्ताव

रायपुर : रायपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, भिलाई-दुर्ग से लेकर राजस्थान के अनूपगढ़ तक छत्तीसगढ़ का EOW और ACB का छापामार दस्ता सक्रीय है। किसी को कानों कान पता नहीं चलने दिया गया और मनी लांड्री से लेकर माइनिंग घोटाला के आरोपी IAS अधिकारीयों के मायके से लेकर ससुराल तक में EOW की रेड है।

Read More नेपाल में Gen-Z का असर! मतगणना में बालेन शाह आगे, पिछड़ते नजर आए केपी ओली

ईओडब्लू ने IAS रानू साहू के भाई पीयूष साहू की झारखंड में बेनामी संपत्ति, सौम्या चौरसिया के भाई अनुराग चौरसिया की बेंगलुरू में बेनामी प्रापर्टी तथा IAS समीर विश्नोई के ससुराल में बेनामी प्रापर्टी के शक में शुक्रवार को सुबह छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, कर्नाटक और झारखंड में 19 जगह छापे मारे हैं।

छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड और बैंगलुरु के 19 ठिकानों पर ACB की टीम जांच पड़ताल कर रही है। इसमें IAS समीर विश्नोई, IAS रानू साहू और राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया के अलावा कारोबारियों के ठिकाने पर ACB खोजबीन कर रही है।

छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने आज शुक्रवार की सुबह अनूपगढ़ के व्यापारी गौरव गोदारा के घर रेड मारी और सर्च अभियान चलाया। जानकारी मिल रही है कि गौरव गोदारा छत्तीसगढ़ कैडर के IAS समीर बिश्नोई के साले हैं।

छत्तीसगढ़ की टीम कोल घोटाला मामले में गौरव गोदारा के घर भी पहुंची है। बता दें कि ED की नजर में माइनिंग मामले में अधिसूचना को ‘भ्रष्टाचार का पेंडोरा बॉक्स’ बताया गया था।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

अब सुरक्षित होगी बच्चों की चैटिंग, WhatsApp में आया पैरेंट कंट्रोल अकाउंट फीचर

राज्य