भूपेश सरकार की लुटिया डुबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 4 सलाहकारों ने दिया इस्तीफा! सरकारी बंगले जल्द खाली करने होंगे! त्यागपत्र की बाढ़!यह तो होना ही था! छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने 4 -4 सलाहकार रखे मगर इनकी सलाह कभी कोई असर नहीं दिखा पाई बल्कि उल्टे लोग दबी ज़ुबान से कोसते ही दिखे! […]


भूपेश सरकार की लुटिया डुबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 4 सलाहकारों ने दिया इस्तीफा! सरकारी बंगले जल्द खाली करने होंगे!

त्यागपत्र की बाढ़!
यह तो होना ही था! छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने 4 -4 सलाहकार रखे मगर इनकी सलाह कभी कोई असर नहीं दिखा पाई बल्कि उल्टे लोग दबी ज़ुबान से कोसते ही दिखे!

सत्ता में सलाहकार बनते ही ये सब बंद कमरे से ही रणनीति बनाने की क्वायद करते रहे यहाँ तक कि मीडिया में सरकार के विरोध में खबर चलाने पर एकदम अंकुश लगाने की भरपूर कोशिश की गई जिससे अंदरखाने इन सबका विरोध बढ़ता ही रहा!

सरकारी सुविधाओं का उपयोग कर इन सबकी सलाह का असर ऐसा हुआ कि कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ गया!
1.. विनोद वर्मा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार.
2.. रुचिर गर्ग मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार..
3.. राजेश तिवारी मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार..
4.. प्रदीप शर्मा मुख्यमंत्री के पंचायत एवं ग्रामीण विकास सलाहकार!

Read More CG Breaking News: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

ये सब नाम ” नाम बड़े और दर्शन छोटे ” साबित हुए!
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के त्यागपत्र देने के बाद उपरोक्त तो चारों सलाहकार ने मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को अपना त्यागपत्र दे दिया!
मुख्य सचिव ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के संपदा संचालक को निर्देश दिया कि उपरोक्त लोगों में से जितने को भी देवेंद्र नगर ऑफीसर्स कॉलोनी में मकान उपलब्ध कराया है उसे खाली करवाने की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ करें!
उपरोक्त लोगों के अलावा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने भी अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है!

Read More शरीर में बार-बार दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? डॉक्टर से जानें

इससे भाजपा को भी सबक लेना चाहिए कि इस तरह के सलाहकार और चापलूस नौकरशाह को चिन्हित कर उन्हें दूर ही रखे! और खुद भी ऐसे में लोगों से दूर रहें ताकि जनता में आपकी छवि बनी रहें नहीं तो उनमें और आप में कोई अंतर नहीं रहेगा।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

कोटा बीईओ कार्यालय में 29.62 लाख का वेतन घोटाला: चपरासी बना 'मास्टरमाइंड', अफसरों की आईडी से खुद ही पास किए बिल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका