बाहुबली ईडी और पुलिस के लिए 11 महीनों से बना हुआ है चुनौती, जंगल से लेकर पहाड़ तक तलाश

बाहुबली ईडी और पुलिस के लिए 11 महीनों से बना हुआ है चुनौती, जंगल से लेकर पहाड़ तक तलाश रांची (आईएएनएस) : राजेश यादव उर्फ दाहू यादव नाम का एक बाहुबली झारखंड में ईडी और पुलिस के लिए पिछले 11 महीनों से बड़ी चुनौती बना हुआ है। उसकी तलाश में पहाड़ से लेकर जंगल तक […]



बाहुबली ईडी और पुलिस के लिए 11 महीनों से बना हुआ है चुनौती, जंगल से लेकर पहाड़ तक तलाश


रांची (आईएएनएस) : राजेश यादव उर्फ दाहू यादव नाम का एक बाहुबली झारखंड में ईडी और पुलिस के लिए पिछले 11 महीनों से बड़ी चुनौती बना हुआ है। उसकी तलाश में पहाड़ से लेकर जंगल तक की खाक छानी जा रही है। उसे पकड़ने के लिए करीब 100 से भी ज्यादा छापामारी हो चुकी है। उसके काले कारनामों पर ईडी अदालत में चार्जशीट फाइल कर चुकी है। उसके घर की कुर्की हो चुकी है। उसके पिता गिरफ्तार कर जेले भेजे जा चुके हैं। लेकिन ईडी और पुलिस की तमाम कसरत के बावजूद वह पकड़ से दूर है। साहिबगंज के शोभनपुर भट्ठा गांव का रहने वाला दाहू यादव झारखंड के साहिबगंज में एक हजार करोड़ रूपए की अवैध माइनिंग का सबसे बड़ा सरगना है। पुलिस-प्रशासन से लेकर सरकार तक में उसकी पहुंच इस कदर रही है कि वह अवैध तरीके से पानी जहाज का संचालन करता रहा। रविवार को साहिबगंज के चार थानों की पुलिस ने उसकी तलाश में करमा पहाड़ और आसपास की पहाड़ियों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को सूचना मिली थी कि उसने अपने भाई और बेटे के साथ इन्हीं पहाड़ियों पर ठिकाना बना रखा है।
पत्थर खनन घोटाले में ईडी ने दाहू यादव एवं अन्य के खिलाफ पहली बार 8 जुलाई 2022 को छापेमारी की थी। इस दौरान साहिबगंज, राजमहल, बड़हरवा, मिर्जाचौकी और बरहेट में 18 ठिकानों पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान 5.37 करोड़ कैश और बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे। ईडी ने 30 करोड़ रुपये की कीमत का मालवाहक पानी जहाज भी जब्त किया था, जिसका संचालन मुख्य तौर पर दाहू यादव करता था। वह मालवाहक जहाज से अवैध तरीके से पत्थर व बालू को साहिबगंज से गंगा नदी के रास्ते बिहार और बंगाल भेजा करता था

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे