अनवर ढेबर को ED ने रायपुर के स्पेशल कोर्ट में किया पेश

अनवर ढेबर को ED ने रायपुर के स्पेशल कोर्ट में किया पेश रायपुर : छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग के मामले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने राजधानी रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ देर पहले ही ढेबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया […]

अनवर ढेबर को ED ने रायपुर के स्पेशल कोर्ट में किया पेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग के मामले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने राजधानी रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ देर पहले ही ढेबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है. ईडी पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांग सकती है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ढेबर परिवार के घर और अन्य परिसरों में छापेमारी की थी. इसके बाद ईडी ने भी हाल में शराब कारोबारियों के यहां छापे के क्रम में मेयर एजाज और उनके बड़े भाई अनवर के यहां भी छापा मारा था. ढेबर ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी थी कि उनके घर पर ईडी की टीम नोटिस लेकर आई थी, लेकिन उनके भाई के घर बिना नोटिस के जांच की गई और सारा घर अस्त व्यस्त कर दिया गया. दो दिन पहले ढेबर को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. वे अपने समर्थकों के साथ गए थे. देर रात तक उनके समर्थक डटे रहे और एजाज के बाहर आने के बाद ही वहां से लौटे. खबर है कि अनवर ढेबर ईडी की नोटिस पर नहीं गए थे. इसके बाद ईडी ने उन्हें शुक्रवार को देर रात एक हांटल से हिरासत में लिया है। उनके साथ होटल के जीएम को भी हिरासत में लेने की चर्चा है, लेकिन अभी उसे कोर्ट में पेश नहीं किया गया है।

Read More रायपुर कमिश्नरी से सटे रायपुर ग्रामीण में मनी खून की होली एक दिन में तीन हत्याएं और गहरी नींद में सोता रहा महकमा

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

40 साल से कम उम्र में भी हो रहा ब्रेन स्ट्रोक, डॉक्टरों ने बताए ये तीन बड़े कारण

राज्य

मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी
नई दिल्ली। भारत की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण मिसाल पेश करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार किसी मरीज...
Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी