राजस्थान संकट के बीच कांग्रेस आलाकमान ने कमल नाथ को किया दिल्ली तलब…. सोनिया गांधी से कर सकते हैं आज मुलाकात….

राजस्थान संकट के बीच कांग्रेस आलाकमान ने कमल नाथ को किया दिल्ली तलब…. सोनिया गांधी से कर सकते हैं आज मुलाकात….

राजस्थान संकट के बीच कांग्रेस आलाकमान ने कमल नाथ को किया दिल्ली तलब…. सोनिया गांधी से कर सकते हैं आज मुलाकात…. नई दिल्ली : राजस्थान कांग्रेस में जारी राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस आलाकमान ने विश्वासपात्र वरिष्ठ नेता कमलनाथ को दिल्ली तलब किया है। वह मंगलवार को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर […]

राजस्थान संकट के बीच कांग्रेस आलाकमान ने कमल नाथ को किया दिल्ली तलब…. सोनिया गांधी से कर सकते हैं आज मुलाकात….

नई दिल्ली : राजस्थान कांग्रेस में जारी राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस आलाकमान ने विश्वासपात्र वरिष्ठ नेता कमलनाथ को दिल्ली तलब किया है। वह मंगलवार को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ का दिल्ली दौरा राजस्थान में चल रहे पालिटिकल ड्रामें के बीच हुआ है। मालूम हो कि अशोक गहलोत ने घोषणा की थी कि वह एआईसीसी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे, जिसके बाद राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन होना है।

सूत्रों ने बताया कि कमलनाथ को राजस्थान के मुख्यमंत्री के साथ अच्छे संबंध होने के लिए जाने जाते हैं, जिसके कारण उन्हें समझौता करने के लिए कांग्रेस आलाकमान कह सकता है। गहलोत के करीबी विधायक जहां अपने मुद्दों को लेकर खुल कर बोलते रहे हैं वहीं सचिन पायलट खेमे के विधायक इस पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं। गहलोत खेमे के विधायकों ने कहा है कि उन्होंने पर्यवेक्षकों के सामने अपनी मांग रखी है कि मुख्यमंत्री पद के लिए कोई भी फैसला 19 अक्टूबर को होने वाली पार्टी अध्यक्ष चुनाव के बाद और अशोक गहलोत के परामर्श से ही लिया जाना चाहिए।

Read More रायपुर के स्पा सेंटरों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश! CCTV से रिकॉर्ड तक खंगाले, नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी

मालूम हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने रविवार को कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में सभी विधायकों का आने इंतजार किया। राजस्थान में राजनीतिक संकट को दूर करने के लिए उन्होंने गहलोत खेमे के विधायकों से एक-एक करके मिलने का भी प्रयास किया और उन्हें मनाने की कोशिश की। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कई विधायक नवरात्रि त्योहार के कारण अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि इस मामले पर पर्यवेक्षकों द्वारा सोनिया गांधी को एक रिपोर्ट सौंपे जाने की भी संभावना है।

Read More बिलासपुर हाई कोर्ट : लोक आयोग जांच से जुड़े साक्ष्य आरटीआई के दायरे में नहीं

Tags:

Latest News

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी 48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी
युवक पर जान लेवा हमला, आतें आई बाहर , पिता-पुत्र गिरफ्तार
खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच