सूर्यकान्त तिवारी गिरोह समेत छत्तीसगढ़ में सभी जल्द होंगे, ED की गिरफ्त में , एक वर्दीधारी के करीब पहुंची ED की टीम

सूर्यकान्त तिवारी गिरोह समेत छत्तीसगढ़ में सभी जल्द होंगे,  ED की गिरफ्त में , एक वर्दीधारी के करीब पहुंची ED की टीम

सूर्यकान्त तिवारी गिरोह समेत छत्तीसगढ़ में सभी जल्द होगें, ED की गिरफ्त में , एक वर्दीधारी के करीब पहुंची ED की टीम रायपुर / दिल्ली : छत्तीसगढ़ में सरकारी तिजोरी पर हजारो करोड़ की चपत लगाने वाले गिरोह की तलाश में ED की टीम जोर – शोर से जुटी हुई है। खबरों के मुताबिक दिल्ली […]


सूर्यकान्त तिवारी गिरोह समेत छत्तीसगढ़ में सभी जल्द होगें, ED की गिरफ्त में , एक वर्दीधारी के करीब पहुंची ED की टीम


रायपुर / दिल्ली : छत्तीसगढ़ में सरकारी तिजोरी पर हजारो करोड़ की चपत लगाने वाले गिरोह की तलाश में ED की टीम जोर – शोर से जुटी हुई है। खबरों के मुताबिक दिल्ली में कनॉट पैलेस के करीब बारह खम्बा रोड एवं एक अन्य सेफ हॉउस में सूर्यकान्त के कुछ गुर्गो पर एजेंसियो की निगाह लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक गिरोह के द्वारा यहाँ एक दफ्तर खोला गया था। इस दफ्तर में अखिल भारतीय सेवाओं के कुछ अफसरों ने भी अपना ठिकाना बनाया हुआ था। ये अफसर कई बार यहाँ घंटो वक्त बिताते नजर आते थे। सूत्रों के मुताबिक हप्ते भर से इस दफ्तर में वीरानी छाई हुई है। छत्तीसगढ़ में ED की छापेमारी के बाद से इक्का – दुक्का लोग ही यहाँ दिखाई पड़ रहे है। इसके अलावा भी सूर्यकांत और उससे जुड़े अफसरों के कई और ठिकाने चर्चा में है।

Read More नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम! जंगल में छिपा खतरनाक जखीरा बरामद! सर्च ऑपरेशन में मिला IED, UBGL राउंड और हथियार

यह भी बताया जा रहा है कि हाल ही में कुछ घंटे पहले तक सूर्यकान्त समेत उसके गिरोह के फरार सदस्य राजनादगांव – बालोद में नजर आये थे। सूत्रों का दावा है कि यह गिरोह बार – बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। उसका देश में सबसे सुरक्षित ठिकाना छत्तीसगढ़ में ही बताया जा रहा है। लिहाजा ED ने यहाँ भी अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उसकीं जोर – शोर से तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पिछली छापेमारी में सूर्यकान्त तिवारी समेत कुछ संदेही अफसर ओडिशा की सरहद की ओर भाग गए थे। लिहाजा इस ओर भी एक टीम फरार गिरोह की तलाशी में है।

Read More पालघर में महिला कर्मचारी पर दरांती से खौफनाक हमला! CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी चपरासी फरार

एक जानकारी के मुताबिक इस बार इस गिरोह ने फरारी के दौरान छत्तीसगढ़ में ही शरण ली हुई है। सूत्रों का दावा है कि सूर्यकान्त को सरंक्षण देने के मामले में एक वर्दीधारी की कवायत भी संदिग्ध है। इस अफसर के कदमो पर भी जांच एजंसियों की निगाहे टिकी हुई है। जबकि एक अन्य शख्स उसकी अग्रिम जमानत के लिए हाथ -पैर मार रहा है। सूत्रों ने बताया कि यह शख्स बिलासपुर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने इस गिरोह की अग्रिम जमानत के लिए दिन – रात एक किये हुए है।

छत्तीसगढ़ में ED की छापेमारी और पूछताछ अभी भी जारी है। रायगढ़ , कोरबा , धमतरी , बेमेतरा , बालोद और महासमुंद में सूर्यकान्त के सहयोगियो की खबर ली जा रही है। कई संदेहियों को बयान भी दर्ज कराये गए है। यह भी बताया जा रहा है कि कई IAS और IPS अफसरों के काले कारनामो के तार सीधे तौर पर सूर्यकान्त तिवारी से जुड़े हुए है। ये अफसर उसके साथ कई कारोबार में गोपनीय पार्टनर बताये जाते है। फिलहाल ED के हाथ सूर्यकान्त के गिरेबान तक पहुँचते नजर आ रहे है।

Tags:

Latest News

79 साल का इंतजार खत्म! जशपुर में पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, केंद्र सरकार की मंजूरी से विकास की पटरी पर जिला 79 साल का इंतजार खत्म! जशपुर में पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, केंद्र सरकार की मंजूरी से विकास की पटरी पर जिला
CM साय का ऐलान: भीषण गर्मी के चलते 16 जून नहीं अब 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, बच्चों की छुट्टियां बढ़ीं
कानून से बच रहा अफसर? रेप केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर नायब तहसीलदार
कन्यादान या धोखा? सरकारी योजना में बड़ा खेल! शादी के कुछ महीनों बाद काला पड़ गया मंगलसूत्र
शादी का झांसा देकर नायब तहसीलदार ने किया दुष्कर्म; FIR के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़िता बोली- 'रसूखदार है इस लिए नहीं हो रही कार्रवाई 
PWD में करोड़ों का खेल! ब्लैकलिस्ट कंपनी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत?
पालघर में महिला कर्मचारी पर दरांती से खौफनाक हमला! CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी चपरासी फरार
लव मैरिज के डेढ़ साल बाद खूनी वारदात! हैदराबाद में घर में घुसकर यूट्यूबर की हत्या, ससुराल पक्ष पर शक
नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद अब नया बवाल! डभरा में सीलबंद बोतल से निकला कीड़ा, गुणवत्ता पर उठे सवाल
भोपाल में ATS का बड़ा एक्शन! आधी रात युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन और संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज, UAPA में केस दर्ज
IAF AN-32 Aircraft Crash: असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश,राहत-बचाव अभियान जारी
संदिग्ध मांस मामले पर धमतरी में बढ़ा तनाव! हिंदू संगठनों ने निगम कार्यालय का किया घेराव, प्रशासन को 24 घंटे की दी चेतावनी