18.13 करोड़ के गबन से हिला अपेक्स बैंक : मैनेजर, लेखाधिकारी समेत 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज, सभी बर्खास्त

18.13 करोड़ के गबन से हिला अपेक्स बैंक : मैनेजर, लेखाधिकारी समेत 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज, सभी बर्खास्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में सामने आए 18.13 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में बैंक प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद शाखा के प्रबंधक, लेखाधिकारी और लिपिक सहित कुल आठ कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया है। बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मामले में संलिप्त पाए गए कर्मचारियों से गबन की राशि की वसूली भी की जाएगी। यह मामला सहकारी बैंकिंग व्यवस्था की निगरानी और आंतरिक नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

जांच के अनुसार, अप्रैल 2021 से नवंबर 2024 के बीच बरमकेला शाखा से जुड़े समिति खातों और डीएमआर खातों में नियमों के विपरीत लेन-देन किए गए। आरोप है कि फर्जी ट्रांजेक्शन और अनधिकृत नकद निकासी के जरिए करीब 18.13 करोड़ रुपये का गबन किया गया। बैंक ने इस मामले में शामिल आठ कर्मचारियों के खिलाफ 4 मई 2025 को बरमकेला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद विशेष ऑडिट और उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की गई।

बैंक के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता ने बताया कि वित्तीय अनियमितताओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बैंकिंग प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है। जांच एजेंसियां अब लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की भी विस्तृत पड़ताल कर रही हैं।

Read More जहां कभी गूंजती थीं गोलियां, वहां अब जगमगाएंगे दीप! जवानों संग बस्तर में दिवाली मनाएंगे PM मोदी

इसी बीच सहकारिता विभाग ने अपेक्स बैंक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में 1451 समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) के पदों पर भर्ती की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। साथ ही किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण और गबन जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए नया सॉफ्टवेयर लागू किया गया है। ई-केसीसी पोर्टल के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही ऋण वितरण की व्यवस्था की जा रही है। बैंक प्रबंधन का दावा है कि इन सुधारों से पारदर्शिता बढ़ेगी और भविष्य में इस तरह की वित्तीय गड़बड़ियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

Read More सिंडिकेट से पैसा खाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने 4 अफसरों को भेजा नोटिस; दिल्ली तलब

Tags:

Latest News

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम