सालों बाद शनि की राशि में बना धनशक्ति राजयोग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसा-पद-प्रतिष्ठा, व्यापार-करियर के लिए खुलेंगे नए द्वार

सालों बाद शनि की राशि में बना धनशक्ति राजयोग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसा-पद-प्रतिष्ठा, व्यापार-करियर के लिए खुलेंगे नए द्वार मंगल शुक्र युति से बनने वाले धन शक्ति राजयोग से 4 राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा।मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और धन-धान्य की […]

सालों बाद शनि की राशि में बना धनशक्ति राजयोग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसा-पद-प्रतिष्ठा, व्यापार-करियर के लिए खुलेंगे नए द्वार

मंगल शुक्र युति से बनने वाले धन शक्ति राजयोग से 4 राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा।मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं धन शक्ति राजयोग बनने से किन 4 राशियों को लाभ मिलेगा…

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों , नक्षत्रों और कुंडली का बड़ा महत्व माना जाता है। जब भी कोई ग्रह चाल बदलता है तो एक राशि में 2 ग्रह आने से ग्रहों की युति से राजयोग का निर्माण होता है, उसका प्रभाव पृथ्वी, मानव और राशियों पर पड़ता है। इसी क्रम में शुक्र और मंगल की युति से धन शक्ति राजयोग का निर्माण हुआ है।

Read More CG Breaking News: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुख,सौंदर्य और सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र 7 मार्च को कुंभ राशि में आ गए है और 31 मार्च को फिर मीन में प्रवेश करने वाले है। वही शौर्य और साहस के कारक मंगल भी 15 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके है, ऐसे में 10 साल बाद शनि की राशि कुंभ में शुक्र मंगल की युति से धन शक्ति राजयोग का निर्माण हुआ है, जो 4 राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है। अब मंगल अप्रैल से राशि परिवर्तन करेंगे।

Read More शरीर में बार-बार दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? डॉक्टर से जानें

जानिए किन 4 राशियों के लिए लकी साबित होगा धनशक्ति राजयोग?

वृषभ राशि: मंगल शुक्र की युति और धन शक्ति राजयोग का बनना जातकों के लिए लकी साबित होने वाला है। व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा, व्यापार में सफलता और धनलाभ के योग बनेंगे।शेयर बाजार मे पैसा लगाने वाले जातक को मुनाफा मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए वैवाहिक जीवन शानदार रहने वाला है। आत्मविश्वास और आय में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि :शुक्र मंगल युति और धनशक्ति राजयोग का निर्माण जातकों के लिए लकी साबित होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही आपको विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। बिजनेस में कोई अच्छी डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक रूप से भी आप मजबूत होंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से खूब धन कमाएंगे और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। नया वाहन, संपत्ति या फिर घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।शनि की भी विशेष कृपा रहेगी, क्योंकि शनि भी कुंभ राशि में विराजमान है।

मिथनु राशि : धन शक्ति राजयोग से जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। कई नए अवसर भी मिल सकते हैं। करियर में तरक्की के साथ विदेश में जाने का मौका मिल सकता है। व्यापार में कोई अच्छी डाल मिल सकती है। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। इसके अलावा विदेश से धन अर्जित करने में भी कामयाब हो सकते हैं।

मकर राशि : मंगल शुक्र युति और धन शक्ति राजयोग जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। कोई वाहन और प्राप्रटी भी खरीद सकते हैं। निवेश से भी लाभ मिलेगा। इस दौरान रियल स्टेट में इंवेस्ट कर सकते हैं, जो आपको ग्रोथ दिलाएगा।

(नोट : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, राष्ट्रीय जगत विजन किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

कोटा बीईओ कार्यालय में 29.62 लाख का वेतन घोटाला: चपरासी बना 'मास्टरमाइंड', अफसरों की आईडी से खुद ही पास किए बिल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका