महात्मा गांधी उघानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के 35 सहायक प्राध्यापक किए जा सकते हैं बर्खास्‍त

महात्मा गांधी उघानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के 35 सहायक प्राध्यापक किए जा सकते हैं बर्खास्‍त दुर्ग : महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग में 35 सहायक प्राध्यापकों की हुई भर्ती जांच के घेरे में आ गई है। यहां भर्ती किए गए सहायक प्राध्यापक विश्वविद्यालय में ज्वाइनिंग देकर कार्य भी कर रहे हैं। भर्ती […]

महात्मा गांधी उघानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के 35 सहायक प्राध्यापक किए जा सकते हैं बर्खास्‍त

दुर्ग : महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग में 35 सहायक प्राध्यापकों की हुई भर्ती जांच के घेरे में आ गई है। यहां भर्ती किए गए सहायक प्राध्यापक विश्वविद्यालय में ज्वाइनिंग देकर कार्य भी कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया की जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद राजभवन ने विश्वविद्यालय के कुलपति डा. आरएस कुरील को बर्खास्त कर दिया है। अब नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की नौकरी पर अंतिम फैसला राज्य सरकार को लेना है। राज्य सरकार अब आगे की कार्रवाई के लिए विधि विभाग से अभिमत ले रही है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भूपेश सरकार में हुई इस भर्ती में भी रोक लग सकती है और नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की नौकरी जा सकती है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, इन सहायक प्राध्यापकों की भर्ती विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की गाइड लाइन के विपरीत हुई है। भर्ती प्रक्रिया में पीएचडी और नेट की परीक्षा के लिए पृथक-पृथक अंक देना था, जो कि नहीं किया गया था। इस कारण बड़ी संख्या में पीएचडी उम्मीदवार उपलब्ध होते हुए भी गैर पीएचडीधारी अभ्यर्थियों का चयन और नियुक्ति हुई है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

कोटा बीईओ कार्यालय में 29.62 लाख का वेतन घोटाला: चपरासी बना 'मास्टरमाइंड', अफसरों की आईडी से खुद ही पास किए बिल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका