- Hindi News
- EOW की रडार में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के 15 आबकारी अधिकारी, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया ग...
EOW की रडार में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के 15 आबकारी अधिकारी, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया गया
EOW की रडार में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के 15 आबकारी अधिकारी, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया गया रायपुर : शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने गुरुवार को तत्कालीन 15 जिला आबकारी अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया। देर रात तक पूर्व में गिरफ़्तार आरोपितों के बयान के आधार […]

EOW की रडार में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के 15 आबकारी अधिकारी, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया गया
रायपुर : शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने गुरुवार को तत्कालीन 15 जिला आबकारी अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया। देर रात तक पूर्व में गिरफ़्तार आरोपितों के बयान के आधार पर पूछताछ की गई। जांच एजेंसी ने उन अफसरों की भूमिका के बारे में गहन पूछताछ की गई। साथ तत्कालीन आबकारी आयुक्त और अन्य अफसरों द्वारा दिए जाने वाले निर्देश के बारे में सबसे अलग-अलग पूछताछ हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर, दुर्ग, और राजनांदगांव के अधिकारियों को अभी बुलाया गया था। जल्द ही इस घोटाला मामले में और भी कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है ऐसा सुत्रो का कहना है। शराब घोटाला मामले को लेकर पूर्व आइएएस अनिल टूटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर, निरंजन दास सहित अन्य ने हाईकोर्ट में आवेदन पेश किया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। ईओडब्ल्यू अब जिनके एफआईआर में नाम हैं उन पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दी है। एक साथ सभी अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है
