अन्याय के खिलाफ झुकेंगे नहीं….. बताये किस मामले में हुआ है अपराध दर्ज….. इनसे तो हुई थी पुछताछ 302 के अपराध में …..ओ पी चौधरी पर हुआ अपराध दर्ज, सही है

अन्याय के खिलाफ झुकेंगे नहीं….. बताये किस मामले में हुआ है अपराध दर्ज….. इनसे तो हुई थी पुछताछ 302 के अपराध में …..ओ पी चौधरी पर हुआ अपराध दर्ज, सही है

अन्याय के खिलाफ झुकेंगे नहीं….. बताये किस मामले में हुआ है अपराध दर्ज….. इनसे तो हुई थी पुछताछ 302 के अपराध में …..ओ पी चौधरी पर हुआ अपराध दर्ज, सही है बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से सीधे बिलासपुर पहुंचे। अपोलो में भर्ती राहुल साहू और उनके माता पिता से मिला। भूपेश […]

अन्याय के खिलाफ झुकेंगे नहीं….. बताये किस मामले में हुआ है अपराध दर्ज….. इनसे तो हुई थी पुछताछ 302 के अपराध में …..ओ पी चौधरी पर हुआ अपराध दर्ज, सही है

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से सीधे बिलासपुर पहुंचे। अपोलो में भर्ती राहुल साहू और उनके माता पिता से मिला। भूपेश बघेल इसके बाद सीधे लखीराम आडिटोरियम पहुंचकर नव संकल्प शिविर में शिरकत किया। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से संवाद भी किया। आरोप लगाया कि भाजपा दबाव की राजनीति कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जबरदस्ती ईडी के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन बताना चाहता हूं राहुल गांधी झुकने वाले नेताओं में से नहीं है। वह उभरकर सामने आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पर किसी प्रकार का अपराध दर्ज नहीं है। लेकिन गोधरा काण्ड मामले के समय नरेंद्र मोदी पर 302 का अपराध भी दर्ज हुआ था। और पूछताछ भी हुई थी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से सीधे बिलासपुर पहुंचे। अपोलो में भर्ती राहुल साहू के परिजनों से मुलाकात कर राहुल की पढ़ाई लिखाई और इलाज का जिम्मा लिया। उन्होने राहुल से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राहुल बहुत साहसी है।
नरेंद्र मोदी से 302 के अपराध पर हुई थी पूछताछ

Read More पूर्व कुलसचिव निलंबित, वित्तीय गड़बड़ी से फर्जी पीएचडी तक लगे गंभीर आरोप

विपक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रदर्शन कर राजनीति कर रहे हैं। ईडी पर दबाव बना रहे है। जबकि पूछताछ एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें प्रदर्शन और गिरफ्तारी की बात नही है। मुख्यमंत्री रहने के दौरान नरेन्द्र मोदी से भी पूछताछ हुई थी। इस सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि गोधरा काण्ड मामला 302 का था। उसमें आपके खिलाफ अपराध भी दर्ज हुआ था। लेकिन भाजपा बताए कि राहुल के खिलाफ कहां अपराध दर्ज हुआ है। मामले को ईडी ने एक बार खारिज भी किया है। कोर्ट ने क्लीन चिट भी दिया है। फिर से पूछताछ की जरूरत क्या है। ऐसा सिर्फ राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन राहुल और कांग्रेस पार्टी झुकेगी नहीं। गरीबो की आवाज थी और रहेगी।गिरफ्तारी के सवाल पर बघेल ने कहा कि वहां धारा 144 लगा था। मैं अकेला खड़ा था। ना नियम तोड़ा..ना कानून..फिर भी गिरफ्तार किया गया। एआईसीसी कार्यालय को भी पुलिस ने छावनी बना दिया गया है। नेताओं को ही नहीं बल्कि पत्रकारों को भी परेशान किया जा रहा है।

Read More Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच

समस्याओ से ध्यान भटका रही केन्द्र सरकार ,

पर आपके यहां भी पत्रकारों को परेशान किया जा रहा है उनके खिलाफ झूठे अपराध दर्ज किया जा रहा है गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है उस पर कोई जवाब नहीं दिया।

भूपेश बघेल ने बताया दरअसल केन्द्र सरकार बेरोजगरी से आर्थिक बदहाली और देश की अव्यवस्था से ध्यान भटकाना चाहती है। यही कारण है कि ईडी का इस्तेमाम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि 16 जून को रायपुर में उनके निवास में सभी कांग्रेस नेताओं को बुलाया गया है।

यह बैठक क्या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बुलाया है इस पर कोई जवाब नहीं दिये ।

बैठक में रणनीति तैयार होगी। इसके बाद सभी नेता राज्यपाल को ज्ञापन देंगे।

जब कहा गया कि एक बार गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा ज्ञापन दिया जा चुका है उस पर भी कोई जवाब नहीं दिये ।

17 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद किया जायेगा

ओ पी चौधरी पर सही अपराध दर्ज

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ओपी चौधरी के खिलाफ वायरल विडीयो पर अपराध दर्ज किए जाने को मजाक बताया है। सवाल के जवाब में भूपेश बघेल ने कहा कि अजीब बात है। एक जिम्मेदार आदमी ऐसा कैसे कर सकता है। पुराना विडीयो वायरल कर क्या बताने चाहते थे ओपी चौधरी। उनके खिलाफ अपराध दर्ज उचित है। कार्यवाही होनी चाहिए।

नकारात्मक उपयोग बुल्डोजर चलने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बुल्डोजर का उपयोग सकारात्मक होना चाहिए। देख ही रहे हो कि क्या हो रहा है। ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक होता है। लेकिन हो नकारात्मक रहा है।

प्रदेश के संसाधनों को लूटा जा रहा है।

हसदेव अरण्य की स्थिति कुछ ऐसी ही है। सीएम ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त भूगर्भीय संसाधन है। देश को उसकी जरूरत है। कोयला से बिजली बनता है। कोयला निकालने के लिए पेड़ भी कटेगा। मगर महाराजा साहब चाहेंगे तब।

जो महाराजा चाहेंगे वही होगा

आपने डगाल काटने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। सीएम ने कहा कि महाराजा साहब को लगता है कि पेड़ काटना उचित नहीं है..। इसलिए उनके अनुमति के बिना एक भी पेड़ नही काटा जाएगा। महाराजा साहब उस क्षेत्र के विधायक हैं। हम तो ज्यादा उस क्षेत्र के बारे में जानते नहीं। इसलिए वह जो बोलेंगे वही सच माना जाएगा।

उभरकर सामने आएंगे एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ के राहुल साहू साहसी है। 105 घंटे जिन्दगी और मौत से जंग लडा है। पत्थर तोड़कर बाहर आया है। राहुल गाधी भी उभरकर सामने आएँगे। आज 11 घंटे की सुनवाई के बाद ईडी कार्यालय से सीधे एआईसीसी कार्यालय पहुंचे। लेकिन उनके चेहरे पर किसी प्रकार का शिकन नही था। वह फाइटर हैं। हम केन्द्र सरकार की तानाशाही रवैया के खिलाफ 17 को छत्तीसगढ़ प्रदेश बन्द करेंगे।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा