छठ पूजा की शुरुआत,जाने आखिर क्यों पूजी जाती है छठ मैय्या, जरूरी चीजों के बारे में,इसके बिना अधूरी रहेगी पूजा

छठ पूजा की शुरुआत,जाने आखिर क्यों पूजी जाती है छठ मैय्या, जरूरी चीजों के बारे में,इसके बिना अधूरी रहेगी पूजा

छठ पूजा की शुरुआत,जाने आखिर क्यों पूजी जाती है छठ मैय्या, जरूरी चीजों के बारे में,इसके बिना अधूरी रहेगी पूजा दिल्ली : देश भर में छठ पूजा की शुरुआत हो गई है| चार दिवसीय इस पर्व का आगाज आज नहाय खाय के साथ शुरू होगा ,जबकि 31 अक्टूबर को सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने […]


छठ पूजा की शुरुआत,जाने आखिर क्यों पूजी जाती है छठ मैय्या, जरूरी चीजों के बारे में,इसके बिना अधूरी रहेगी पूजा


दिल्ली : देश भर में छठ पूजा की शुरुआत हो गई है| चार दिवसीय इस पर्व का आगाज आज नहाय खाय के साथ शुरू होगा ,जबकि 31 अक्टूबर को सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद समाप्त होगा|छठ पूजा की तैयारी के लिए महिलाओ की खरीदारी ख़त्म हो गई है|अब वे उपवास और पूजन विधि में जुट गई है|छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली खास सामग्री इस्तेमाल होती हैं जिसके बिना छठ की पूजा अधूरी मानी जाती है|छठ पूजा में पांच बर्तन लेने होते है|इसमें पीतल के बर्तन मिल जाएं तो अति उत्तम माना जाता|अगर नहीं मिल पाते तो नॉर्मल स्टील के बर्तन आप खरीद सकते हैं|इसमें भी पांच चीजें जिसमें कटोरा,चम्मच,थाली,ग्लास और लोटा का होना जरुरी है|

बांस की टोकरी भी जरुरी होती है| इस टोकरी में सारा सामान रखकर घाट पर जाते हैं. आपके पास जो सामग्री है उसके हिसाब से इसे खरीद सकते हैं. इसके साथ सूप लेना होता है. ये सारी चीजें बेहद जरूरी है

Read More IAF AN-32 Aircraft Crash: असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश,राहत-बचाव अभियान जारी

छठ पूजा में चढ़ाने के लिए पानी वाला नारियल होना चाहिए. इसके अलावा भोग के लिए दूध, साफ सुथरे गेहूं, चावल और प्रसाद बनाने के लिए गेहूं का आटा और गुड़ चाहिए होती है. इससे ठेकुआ बनाया जाता जो कि भोग में छठी मैया को प्रसाद के रूप में चढ़ता है

Read More पालघर में महिला कर्मचारी पर दरांती से खौफनाक हमला! CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी चपरासी फरार

पांच से छह सुपारी की पूजा में जरूरत होती है. पूजा के लिए हल्दी और सिंदूर चाहिए. कच्चे चावल को पीसा जाता है जिसे पीथार कहते हैं. इसे हर सूप और पूजन सामग्री पर लगाया जाता है|

देसी घी के जलाने होते हैं. टोकरी और सूप में जो भी पूजा का प्रसाद रखते हैं. उसके ऊपर दीया जलाया जाता है. इसके साथ ही अगरबत्ती भी लगाई जाती है. दीयों का इस्तेमाल काफी मात्रा में होता है.

पूजा के लिए कच्ची हल्दी और अदरक अनिवार्य है. इसका पौधा बाजार में आसानी से मिल जाता है. इसके साथ ही मीठा नींबू लिया जाता है. पंचमेवा प्रसाद में रहना जरूरी है. छठ में फल लेने का बहुत महत्व है. कम से कम सात प्रकार के फल लेने होते जिसमें सिंघाड़ा, शकरकंद और केला रहना अनिवार्य है. पूजा में खास कर हरे फल का विशेष महत्व होता है. इसलिए छठी मैया को हरा फल चढ़ाया जाता है.

छठ पूजन में दो पान के पत्ते और पांच प्रकार के फूल लेने होते जिसमें नीले और काले रंग के फूल नहीं होने चाहिए. इसके अलावा छठ में यदि कोई मन्नत मांगता और उसकी मनोकामना पूरी होती तो छठ में वो कोसी भरते हैं. ये हाथी के आकार का होता है. इसमें ऊपर प्रसाद यानी कि ठेकुआ रखा जाता है और उसके ऊपर दीया रखते हैं. इसके अलावा चौमुखी दीया भी लिया जाता है.

छठ में प्रसाद चढ़ाने के लिए मिट्टी की सराही ली जाती है जिसकी मात्रा कम से कम 12 होनी चाहिए. इन सराही में प्रसाद रखा जाता है. खास कर कोसी भरने वाले लोगों के लिए ये बेहद जरूरी है. इसके अलावा कम से कम दो बड़ी सराही ली जाती है. इसमें छठी मैया को प्रसाद का भोग लगाते हैं. गंगाजल, चार से पांच गन्ना भी पूजन विधि के दौरान लिया जाता है

Tags:

Latest News

PWD टेंडर घोटाला: दागी कंपनी को 13 करोड़ का ठेका, सवाल..क्या स्मार्ट सिटी का प्रतिबंध पूरे राज्य में लागू होता है? PWD टेंडर घोटाला: दागी कंपनी को 13 करोड़ का ठेका, सवाल..क्या स्मार्ट सिटी का प्रतिबंध पूरे राज्य में लागू होता है?
79 साल का इंतजार खत्म! जशपुर में पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, केंद्र सरकार की मंजूरी से विकास की पटरी पर जिला
CM साय का ऐलान: भीषण गर्मी के चलते 16 जून नहीं अब 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, बच्चों की छुट्टियां बढ़ीं
कानून से बच रहा अफसर? रेप केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर नायब तहसीलदार
कन्यादान या धोखा? सरकारी योजना में बड़ा खेल! शादी के कुछ महीनों बाद काला पड़ गया मंगलसूत्र
शादी का झांसा देकर नायब तहसीलदार ने किया दुष्कर्म; FIR के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़िता बोली- 'रसूखदार है इस लिए नहीं हो रही कार्रवाई 
PWD में करोड़ों का खेल! ब्लैकलिस्ट कंपनी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत?
पालघर में महिला कर्मचारी पर दरांती से खौफनाक हमला! CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी चपरासी फरार
लव मैरिज के डेढ़ साल बाद खूनी वारदात! हैदराबाद में घर में घुसकर यूट्यूबर की हत्या, ससुराल पक्ष पर शक
नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद अब नया बवाल! डभरा में सीलबंद बोतल से निकला कीड़ा, गुणवत्ता पर उठे सवाल
भोपाल में ATS का बड़ा एक्शन! आधी रात युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन और संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज, UAPA में केस दर्ज
IAF AN-32 Aircraft Crash: असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश,राहत-बचाव अभियान जारी