लोकसभा के नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हुआ एक और अपराध दर्ज पर गिरफ्तारी क्यों नहीं?

लोकसभा के नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हुआ एक और अपराध दर्ज पर गिरफ्तारी क्यों नहीं?

लोकसभा के नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हुआ एक और अपराध दर्ज पर गिरफ्तारी क्यों नहीं? दिल्ली : देश की जनता का सवाल, अपराध दर्ज तो होते रहते है, आखिर गिरफ्तारी क्यों नहीं, राजनीतिक पार्टियां सिर्फ गुमराह करने या फिर मुंह बंद कराने के लिए ये सब नौटंकी करती है । एक से ज्यादा अपराध करने […]

लोकसभा के नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हुआ एक और अपराध दर्ज पर गिरफ्तारी क्यों नहीं?

दिल्ली : देश की जनता का सवाल, अपराध दर्ज तो होते रहते है, आखिर गिरफ्तारी क्यों नहीं, राजनीतिक पार्टियां सिर्फ गुमराह करने या फिर मुंह बंद कराने के लिए ये सब नौटंकी करती है । एक से ज्यादा अपराध करने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश की श्रेणी में आते है, लेकिन विधायक ,मंत्री नेता क्यों नहीं… असम , लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हाल ही में दिए अपने एक बयान को लेकर मुश्किल में पड़ गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘बीजेपी और आरएसएस ने हर एक संस्थान पर कब्जा कर लिया है और अब हम बीजेपी, आरएसएस और इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं’. गुवाहाटी के पान बाजार पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है ।
राहुल गांधी ने यह बयान 15 जनवरी 2025 को दिल्ली के कोटला रोड पर कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान दिया था. यह एफआईआर बीएनएस की धारा 152 और 197(1)डी के तहत ‘भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों’ के लिए दर्ज की गई है, जो एक संज्ञेय और गैर-जमानती कृत्य है. शिकायतकर्ता मोनजीत चेतिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के बयान ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा को पार कर दिया है और सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा किया है. एफआईआर के अनुसार, चेतिया ने अपनी शिकायत में कहा, ‘यह घोषित करके कि उनकी लड़ाई ‘भारतीय राज्य’ के खिलाफ है, उन्होंने जानबूझकर जनता के बीच विध्वंसकारी गतिविधियों और विद्रोह को भड़काया है ।

उन्होंने कहा, ‘यह राज्य के अधिकार को अमान्य करने का एक प्रयास है, जिससे एक खतरनाक नैरेटिव तैयार हो सकता है, जो अशांति और अलगाववादी भावनाओं को भड़का सकता है.’ चेतिया ने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी बार-बार चुनावी विफलताओं से पैदा हुई हताशा से प्रेरित थी. विपक्ष के नेता के रूप में, उनकी जिम्मेदारी लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास बनाए रखना है, लेकिन इसके बजाय, उन्होंने झूठ फैलाने और विद्रोह भड़काने के लिए अपने मंच का दुरुपयोग करना चुना.

Read More गंभीर कदाचार के आरोप, कलेक्टर ने की निलंबन की सिफारिश, शासन ने सिर्फ चेतावनी देकर किया मामला खत्म

Tags:

Latest News

पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार
रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करेगी सरकार
महंगे मोबाइल लेकर 3.23 लाख की चपत, भुगतान मांगने पर 5 लाख का चेक थमाया, फिर रकम देने से मुकरा गया आरोपी, धोखाधड़ी का केस दर्ज
बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज
आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ
रफ्तार और लापरवाही के कहर से बुझ गया 2 घरों का चिराग, हादसों में दो युवक की मौत, एक घायल रेफर
सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा: बिहार से अंबिकापुर जा रही यात्री बस पेड़ से टकराई, 12 यात्री घायल; 4 की हालत गंभीर
दुर्ग में 22 हजार वाहन मालिकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 1.37 करोड़ का ई-चालान बकाया; नोटिस जारी
राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक