स्कूल की पोल खुली तो शुरू हुआ आरोपों का खेल, शिकायतकर्ता पर ही लगा दिया 10 लाख मांगने का आरोप

स्कूल की पोल खुली तो शुरू हुआ आरोपों का खेल, शिकायतकर्ता पर ही लगा दिया 10 लाख मांगने का आरोप

बिलासपुर : मंगला बस्ती स्थित जागृति हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालन में नियमों की अनदेखी की शिकायत पर हुई जांच में ऐसी गड़बड़ियां सामने आईं, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था और विभागीय निगरानी दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मामला तब और दिलचस्प हो गया, जब जांच में घिरते स्कूल संचालक ने अपनी सफाई देने के बजाय शिकायतकर्ता पर ही 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा दिया। यानी स्कूल की व्यवस्था पर लगे अरोपों के बीच अब शिकायतकर्ता और संचालक आमने-सामने हैं।

एक परिसर में दो स्कूल, एक ही कमरे में लग रहीं दोनों की कक्षाएं

खमतराई निवासी संदीप सिंह ठाकुर ने 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मंगला स्थित जागृति हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा विभाग के नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। स्कूल भवन के तीसरे तल का निर्माण अवैध तरीके से किए जाने के साथ खेल मैदान, पार्किंग और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का मुद्दा भी उठाया गया था।

Read More छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन का देना होगा शपथपत्र

शिकायत के बाद बिल्हा बीईओ द्वारा गठित जांच कमेटी ने जब स्कूल पहुंचकर पड़ताल की तो मामला केवल भवन और सुविधाओं की कमी तक सीमित नहीं मिला। जांच में सामने आया कि एक ही परिसर में जागृति हायर सेकेंडरी स्कूल और रामनाथ हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि दोनों स्कूलों के विद्यार्थी एक ही कमरे में एक साथ पढ़ते मिले। छात्रों की पहचान उनके आईडी कार्ड और स्कूल ड्रेस के आधार पर की गई।

Read More सुकमा में पति ने पत्नी के सिर पर किया जानलेवा हमला, CRPF जवानों ने पहुंचाया अस्पताल; हालत गंभीर

न फीस कमेटी, न हिसाब-किताब, आरटीई के रिकॉर्ड भी गायब

जांच में स्कूलों की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम, 2020 के प्रावधानों के अनुरूप फीस कमेटी गठित किए जाने का रिकॉर्ड नहीं मिला। जांच के दौरान कैशबुक और लेजर जैसे जरूरी वित्तीय दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। वहीं आरटीई के तहत 25 प्रतिशत गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को प्रवेश देने तथा ड्रेस राशि के भुगतान से संबंधित रिकॉर्ड भी जांच कमेटी के सामने नहीं आया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर स्कूलों में फीस का निर्धारण किस आधार पर हो रहा था और आरटीई के प्रावधानों का पालन किस तरह किया जा रहा था?

कार्रवाई की फाइल पहुंची डीईओ तक

जांच में मिली अनियमितताओं के बाद बीईओ भूपेंद्र कौशिक ने दोनों स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए जांच रिपोर्ट डीईओ को भेज दी है। रिपोर्ट पोर्टल पर भी अपलोड कर दी गई है।

संचालक ने शिकायतकर्ता पर ही लगा दिया 10 लाख मांगने का आरोप

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ स्कूल संचालक किरीत कुमार पटेल की लिखित शिकायत से आया। संचालक ने जांच कमेटी के सामने दावा किया कि शिकायतकर्ता संदीप सिंह ठाकुर ने मामले को दबाने के एवज में उनसे 10 लाख रुपये की मांग की थी। उनका आरोप है कि वे शुरुआत में 10 हजार रुपये तक देने को तैयार थे, लेकिन इतनी बड़ी रकम देने से इनकार करने पर संदीप ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत कर दी। हालांकि, रंगदारी मांगने के इस आरोप के समर्थन में कोई स्वतंत्र प्रमाण सामने आया है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

शिकायतकर्ता ने अरोपों से किया इनकार  

वहीं, अपने ऊपर लगे आरोपों को शिकायतकर्ता संदीप सिंह ठाकुर ने सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यदि उन्होंने स्कूल संचालक से एक रुपया भी मांगा है तो संचालक इसका ठोस प्रमाण सार्वजनिक करें। संदीप के अनुसार यदि वास्तव में उनसे रंगदारी मांगी गई थी तो संचालक को तत्काल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि वे किसी भी तरह की जांच और कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं।

अब शिक्षा विभाग के सामने दोहरी चुनौती

जागृति और रामनाथ हायर सेकेंडरी स्कूल का मामला अब सिर्फ एक शिकायत और जवाबी आरोप तक सीमित नहीं रह गया है। एक तरफ जांच कमेटी की रिपोर्ट में स्कूल संचालन से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, तो दूसरी तरफ शिकायतकर्ता पर 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाकर संचालक ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। अब शिक्षा विभाग के सामने चुनौती है कि वह जांच में सामने आई गड़बड़ियों पर नियमानुसार कार्रवाई करे और रंगदारी के आरोपों की सत्यता भी सक्षम एजेंसी के माध्यम से स्पष्ट हो।

Tags:

Latest News

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: ढाका में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, कई जगह बम धमाके और आगजनी से दहशत बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: ढाका में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, कई जगह बम धमाके और आगजनी से दहशत
स्कूल की पोल खुली तो शुरू हुआ आरोपों का खेल, शिकायतकर्ता पर ही लगा दिया 10 लाख मांगने का आरोप
सालों की सेवा का मिला न्याय, बस्तर के 29 कर्मचारियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 महीने में करना होगा बकाया वेतन का भुगतान
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
लॉकर का किराया लिया, सुरक्षा नहीं दी, अब SBI भरेगा 22 लाख का हर्जाना
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना: नशेड़ी बेटे से परेशान पिता ने टंगिया से मारकर की हत्या, थाने में किया सरेंडर
Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की बिक्री शुरू, 527 पन्नों में बयां की जिंदगी, राजीव गांधी से पहली मुलाकात से लेकर 2004 के फैसले तक के किस्से
पैर के पास फटा पटाखा, फिर सड़क पर मचा संग्राम, न्यू रिवर व्यू में लात-घूंसे चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गाड़ियों में तोड़फोड़
रायपुर में दिवाली से पहले पुलिस का एक्शन, चाकू लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार, 3 चाकू जब्त
बड़े ब्रांडों का कड़वा सच, अमूल-गोवर्धन घी समेत 9 संस्थानों के सैंपल फेल
लाल किला ब्लास्ट के एक साल बाद भी पीड़ितों का दर्द बरकरार, किसी की रोजी-रोटी छिनी तो किसी की नौकरी और शादी टूटी; NIA कोर्ट में इंसाफ का इंतजार
Pawan Kalyan Divorce: शादी के 13 साल बाद अन्ना कोनिडेला से अलग हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण, बच्चों की परवरिश को देंगे प्राथमिकता