बिलासपुर के तीन करोड़ लूटने वाले बदमाशों को यूपी पुलिस ने मिर्जापुर में दौड़ाकर मारी गोली

18_02_2026-cg_crime_jewellery_trader_looted_

बिलासपुर के राजकिशोर नगर में मंगलवार रात सराफा कारोबारी संतोष तिवारी से तीन करोड़ पैंतीस लाख रुपये का सोना और कैश लूटकर भाग रहे बदमाशों का सफर आखिरकार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में खत्म हो गया। हमारी पुलिस लकीर पीटती रह गई और यूपी एटीएस ने मिर्जापुर में फिल्मी अंदाज में पीछा करके लुटेरों को लंगड़ा कर दिया। भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी के पैर में गोली लगी है 

 लुटेरे इतने शातिर निकले कि उन्होंने इस बड़ी वारदात के लिए अंबिकापुर के मैनपाट से एक नगर सैनिक की बाइक और अकलतरा से इको वैन चुराई थी। जब बिलासपुर से मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर मिर्जापुर में यूपी एटीएस और स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पिस्तौल से सीधे पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में यूपी पुलिस ने भी गोलियां दागीं और अपराधियों को घुटनों पर ला दिया। अब बिलासपुर पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी करके इन्हें प्रोडक्शन वारंट पर वापस लाने की तैयारी कर रही है।

Read More केंद्रीय जेल में कैमरा ऑन, नियमों की उड़ाई धज्जियां; रोकने पर प्रहरी से भिड़े दो युवक

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरी वारदात की साजिश की परतें एक पुराने मामले से जुड़ी हैं। कुछ समय पहले शहर के ही एक होटल कारोबारी को लूटने की कोशिश हुई थी। उस मामले में दिल्ली निवासी गगनदीप बंसल को मध्य प्रदेश के अनूपपुर से गिरफ्तार किया गया था। जांच में यह बात सामने आई है कि गगनदीप के फरार साथी विजय लाम्बा आमीर और शकील ही इस सराफा लूट के मास्टरमाइंड हो सकते हैं। 

Read More 132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस मिर्जापुर में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस एनकाउंटर का आधिकारिक खुलासा करेगी। मिर्जापुर कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाया जाएगा। तीन करोड़ पैंतीस लाख की इस दुस्साहसिक लूट में पुलिस के हाथ कितना सोना और कैश लगता है यह तो प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन शहर के बीचोंबीच हुई इस वारदात ने सुरक्षा दावों की जो पोल खोली है वह हर आम नागरिक को डराने के लिए काफी है।

Tags:

Latest News

Samsung Galaxy S27 Ultra: कैमरा में होगा बड़ा बदलाव! लीक में सामने आईं ये डिटेल्स Samsung Galaxy S27 Ultra: कैमरा में होगा बड़ा बदलाव! लीक में सामने आईं ये डिटेल्स
Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस
Vastu Tips: घर की दीवार पर लगा पुराना कैलेंडर बन सकता है रुकावट? जानें वास्तु में क्या है मान्यता
पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल