कोरबा के बांधापाली में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, करंट से मौत की आशंका

IMG_20260219_131759

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधापाली में बुधवार तड़के एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बांधापाली निवासी बहादुर सिंह अगरिया (50) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे जब वे खेतों की ओर जा रहे थे, तभी गौठान के पास शव पड़ा देखा। शव के चेहरे पर जलने के निशान थे तथा एक पैर टूटा हुआ प्रतीत हो रहा था, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा था। सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Read More CG Police में बड़ा उलटफेर! 21 इंस्पेक्टर इधर से उधर, बदली पोस्टिंग और जिम्मेदारियां; PHQ ने जारी किया आदेश

घटनास्थल पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि बहादुर सिंह की मौत करंट लगने से हुई हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Read More हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल

बाड़ी की देखरेख के लिए जाता था मृतक

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। परिजनों के मुताबिक, गांव से लगे गौठान के पास मृतक की बाड़ी है, जिसकी देखरेख के लिए वह अक्सर वहां जाया करता था। आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार देर रात या बुधवार तड़के वह बाड़ी की ओर गया होगा और इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया।

अवैध विद्युत तार की जांच

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गौठान के पास विद्युत तार कब और किसने बिछाया था। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं तार अवैध रूप से तो नहीं डाला गया था।

मृतक बहादुर सिंह अगरिया खेती-किसानी का कार्य करता था। उसके परिवार में पत्नी और बच्चे सहित अन्य सदस्य हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Tags:

Latest News

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला
132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार
Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय जेल में कैमरा ऑन, नियमों की उड़ाई धज्जियां; रोकने पर प्रहरी से भिड़े दो युवक
Hormuz Strait Attack: होर्मुज में कुवैती ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल स्ट्राइक, 5 भारतीय सुरक्षित; ओमानी अधिकारियों ने कराया रेस्क्यू
Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा
CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार