भोपाल में बजट के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, वित्त मंत्री के बंगले का घेराव करने निकलीं कार्यकर्ता

IMG_20260219_133249 मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के आम बजट के खिलाफ महिला कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं को महंगाई से राहत नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ता डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करने निकलीं।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिला कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में एकत्रित हुईं। प्रदर्शन के दौरान वित्त मंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की गई, जिस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

महंगाई के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन

Read More सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस

प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक हाथ ठेले पर स्कूटी और गैस सिलेंडर रखकर बढ़ती कीमतों का विरोध जताया। उनका कहना है कि पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती दरों से महिलाओं की घरेलू अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है, लेकिन बजट में उन्हें कोई राहत नहीं दी गई।

Read More कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश

महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार का बजट आम जनता, विशेषकर महिलाओं की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा है।

पुलिस की सख्त निगरानी, रास्तों पर रोक

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से वित्त मंत्री के निवास तक जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई। मौके पर बज्र वाहन और वाटर कैनन की भी तैनाती की गई, ताकि स्थिति नियंत्रण में रखी जा सके।

नारों के जरिए सरकार पर निशाना

प्रदर्शन के दौरान लगाए गए बैनर में “धक्का स्टार्ट सरकार”, “पेट्रोल महंगा धक्का पक्का”, “दाम बढ़े, धक्का लगे” और “महंगाई की मार, धक्का तैयार” जैसे नारे लिखे गए थे। इन नारों के माध्यम से महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और बजट की नीतियों पर सवाल उठाए।

महिला कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला