दो शातिर ठग हुआ गिरफ्तार, मुंबई से फ्लाईट में आते थे रायपुर ठगी करने

दो शातिर ठग हुआ गिरफ्तार, मुंबई से फ्लाईट में आते रायपुर : पुलिस ने मुंबई के दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ठग वारदात को अंजाम देने के लिए फ्लाइट से रायपुर आते थे और वारदात करने के बाद वापस मुंबई भाग जाते थे। ठगों ने रायपुर की अलग-अलग ज्वेलरी दुकानों में नकली […]

दो शातिर ठग हुआ गिरफ्तार, मुंबई से फ्लाईट में आते

रायपुर : पुलिस ने मुंबई के दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ठग वारदात को अंजाम देने के लिए फ्लाइट से रायपुर आते थे और वारदात करने के बाद वापस मुंबई भाग जाते थे। ठगों ने रायपुर की अलग-अलग ज्वेलरी दुकानों में नकली सोना गिरवी रखवा कर लाखों रुपए उधार लिए। जब दुकान मालिकों को ये बात पता चली, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पहली शिकायत विधानसभा थाने में महेश कुमार थवाईत ने लिखवाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोंदेकला में उनकी ज्वेलरी दुकान है। 19 मार्च को विशाल कुमार सोनी नाम का व्यक्ति गिरवी रखवाने के लिए सोने का ब्रेसलेट लेकर आया। उसने अपना आधार कार्ड और गोल्ड ब्रेसलेट का बिल भी दिया था।

Read More विश करने के लिए रात को जागने की जरूरत नहीं, WhatsApp ला रहा जबरदस्त फीचर

जब दुकानदार महेश ने उसे सोना गिरवी रखने का कारण पूछा तो ठग ने जमीन खरीदने का बहाना बना दिया। साथ ही कहा की उसे पैसे की तत्काल जरूरत है। ब्रेसलेट में होलमार्क भी छपा हुआ था। लिहाजा, महेश ने उसे 61 ग्राम सोना गिरवी रखने की एवज में 2 लाख 50 हजार रुपए उधार दे दिए।

Read More CG Budget 2026-27 LIVE: ओपी चौधरी का तीसरा बजट पेश, साय सरकार की नई थीम और बड़ी घोषणाओं पर सबकी नजर

आरोपियों ने इसी पैटर्न पर आरंग थाना क्षेत्र के समृद्धि ज्वेलर्स में नकली सोने का ब्रेसलेट गिरवी रखवा कर 2 लाख 10 हजार रुपए उधार लिए। साथ ही पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भी एक ज्वेलरी दुकान में भी इसी तरह नकली सोने के बदले रुपए ऐंठ लिए।

इन तीनों ही ज्वेलरी दुकान के मालिकों ने जब ब्रेसलेट को दोबारा बारीकी से चेक किया, तो वह नकली निकला। इसके बाद अलग-अलग दिनों में विधानसभा थाना, आरंग और पुरानी बस्ती थाने में शिकायतें पहुंचीं। इस एक ही पैटर्न में सिलसिलेवार ढंग से हुई ठगी के बाद पुलिस की नींद उड़ गई। इसके बाद आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई।

घटना के सामने आने के बाद रायपुर SSP संतोष कुमार सिंह ने ASP ग्रामीण कीर्तन राठौर, ASP पश्चिम दौलत राम पोर्ते, ASP क्राइम संदीप मित्तल के अलावा दूसरे बड़े अफसरों को इस मामले में फौरन जांच के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी क्राइम यूनिट विधानसभा थाना पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों की खोजबीन में जुट गई।

इस मामले में पुलिस को पहला क्लू इस बात से मिला कि आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में जो आधार कार्ड दिया था, वह दूसरे राज्य का था। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाकर दूसरे राज्यों तक किया। इस दौरान वहां भी इसी पैटर्न पर हुई ठगी का पता लगा। पुलिस ने कई CCTV फुटेज भी खंगाले।

पुलिस ने इन आरोपियों को शनिवार को रायपुर से ही गिरफ्तार कर लिया।महाराष्ट्र के रहने वाले इन आरोपियों के नाम साहेब बनर्जी और अक्षय सोनी हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह एक बार फिर ठगी करने के लिए रायपुर पहुंचे थे

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली 2026: अंबेडकर अस्पताल अलर्ट मोड पर, 24x7 इमरजेंसी सेवा जारी, ओपीडी रहेगी बंद

राज्य

School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तीन प्रतिष्ठित...
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका
मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट बेनकाब: विदेशी महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
Srinagar News: खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, घाटी में दूसरे दिन भी बंद से जनजीवन प्रभावित
Delhi Excise Policy Case: आबकारी घोटाले में CBI की बड़ी कानूनी कार्रवाई, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती