दो भाइयों ने कार को बना दिया ‘हेलीकॉप्टर’, लेकिन बाहर निकलते ही…….. पड़ गई पुलिस की नजर, फिर…

दो भाइयों ने कार को बना दिया ‘हेलीकॉप्टर’, लेकिन बाहर निकलते ही…….. पड़ गई पुलिस की नजर, फिर… अंबेडकर नगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों ने एक पुरानी कार को मॉडिफाई कर ‘हवाई जहाज’ बना डाला। हालांकि, सड़क पर निकलते ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। घटना का वीडियो सामने […]

दो भाइयों ने कार को बना दिया ‘हेलीकॉप्टर’, लेकिन बाहर निकलते ही…….. पड़ गई पुलिस की नजर, फिर…

अंबेडकर नगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों ने एक पुरानी कार को मॉडिफाई कर ‘हवाई जहाज’ बना डाला। हालांकि, सड़क पर निकलते ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। घटना का वीडियो सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों ने एक पुरानी कार को मॉडिफाई कर ‘हवाई जहाज’ बना डाला। दोनों भाइयों का सपना था कि कार को मॉडिफाई कर ‘हेलीकॉप्टर’ बना देने से वो दूल्हा-दुल्हन के लिए शादी में बुकिंग पर इसे चला सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं। लेकिन उनका प्लान पूरा होता इससे पहले ही पुलिस की नजर उनपर पड़ गई।

Read More करोड़ों की एफडी और नौकरों के नाम जमीन? विधायक अजय चंद्राकर की बेनामी संपत्ति पर ईडी की बड़ी जांच

मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बस अड्डे का है, जहां दो भाइयों ने कार को मॉडिफाई करके ‘हेलीकॉप्टर’ बना दिया था। दोनों ‘हेलीकॉप्टर’ को पेटिंग के लिए ले जा रहे थे ताकि इसको बुकिंग पर बारात में ले जाया जाए. लेकिन रास्ते में ट्रैफिक पुलिस ने दोनों को रोक लिया। पूछताछ के बाद एमवी एक्ट के तहत उनके मॉडिफाई किए वाहन को सीज कर दिया गया।

Read More सबसे पतले iPhone Air पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, मिल रही है 20 हजार से ज्यादा की छूट!

जानकारी के मुताबिक, दोनों सगे भाई हैं और भीटी थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार के रहने वाले हैं। उन्होंने कार को मॉडिफाई कर ‘हेलीकॉप्टर’ का रूप दिया था। उसके ऊपर बाकायदा पंखा लगाया गया और पीछे लोहे की चादरों को गोल कर जैसे ‘हेलीकॉप्टर’ के पीछे बना होता है वैसा ही आकार दिया गया।

मॉडिफाई करने के बाद दोनों भाई फाइनल टच देने के लिए भीटी से अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय ‘हेलीकॉप्टर’ लेकर पहुंचे थे। जिसे देख लोग अचंभित रह गए। पुलिस को सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गई। पाया गया कि दोनों भाइयों ने वैगनार कार को ‘हेलीकॉप्टर’ बनाया है।

पुलिस ने वाहन को किया जप्त
एक भाई का नाम ईश्वरदीन है जबकि दूसरे का परमेश्वरदीन। उन्होंने को वैगनार कार को मॉडिफाई करके ‘हेलीकॉप्टर’ का रूप दिया है। हालांकि, इस मॉडिफिकेशन के लिए उन्होंने कोई परमीशन नहीं ली थी। ऐसे में जब इस मॉडिफाई वाहन को पेंटिंग कराने के लिए वो जिला मुख्यालय पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

अकबरपुर बस स्टेशन के पास उक्त वाहन ट्रैफिक पुलिस की नजर में आ गया और ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लेते हुए मॉडिफाई किए वाहन को जप्त कर लिया या। हालांकि, बाद में पुलिस ने जुर्माना लेकर उक्त वाहन को छोड़ भी दिया। लेकिन उसे सडक पर नहीं चलाने  की हिदायत दी।

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टि से चौकसी बढ़ा दी है। रविवार को इसी के तहत अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी दोनों भाई ये कार को पेटिंग के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने मॉडिफाई कार को बरामद कर 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। मॉडिफिकेशन बिना आरटीओ डिपार्टमेंट के अनुमति के नहीं किया जा सकता है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला