राष्ट्रीय जगत विजन: रायपुर की जनता ने तीन दिन में गटका 40 करोड और बिलसपुरियों ने गटका 20 करोड़ का दारू..7 मार्च को आबकारी ने बेचा 9 करोड़ 58 लाख का शराब.,बिलासपुर ने पाया दूसरा स्थान पहला रहा रायपुर

राष्ट्रीय जगत विजन: रायपुर की जनता ने तीन दिन में गटका 40 करोड और बिलसपुरियों ने गटका 20 करोड़ का दारू..7 मार्च को आबकारी ने बेचा 9 करोड़ 58 लाख का शराब.,बिलासपुर ने पाया दूसरा स्थान पहला रहा रायपुर

राष्ट्रीय जगत विजन: रायपुर की जनता ने तीन दिन में गटका 40 करोड और बिलसपुरियों ने गटका 20 करोड़ का दारू..7 मार्च को आबकारी ने बेचा 9 करोड़ 58 लाख का शराब.,बिलासपुर ने पाया दूसरा स्थान पहला रहा रायपुर बिलासपुर : जिले की जनता ने होली के दौरान करीब 20 करोड़ की दारू गटक कर […]

राष्ट्रीय जगत विजन: रायपुर की जनता ने तीन दिन में गटका 40 करोड और बिलसपुरियों ने गटका 20 करोड़ का दारू..7 मार्च को आबकारी ने बेचा 9 करोड़ 58 लाख का शराब.,बिलासपुर ने पाया दूसरा स्थान पहला रहा रायपुर

बिलासपुर : जिले की जनता ने होली के दौरान करीब 20 करोड़ की दारू गटक कर प्रदेश में नया रिकार्ड स्थापित किया है। होली के एक दिन पहले तक मात्र तीन दिनों के भीतर बिलासपुर की जनता ने करीब 20 करोड़ से अधिक की शराब पीकर रायपुर के बाद प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। होली के एक दिन दिन यानि सात मार्च को बिलासपुर की जनता ने जिले के कुल 69 दुकानों में 9 करोड़ 57 लाख 28 हजार से अधिक शराब खरीद कर प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। 7 मार्च को देशी पीने वालों से अधिक  विदेशी मदिरा प्रेमियों ने करीब 87 लाख रूपयों का शराब गटके हैं। 
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार होली के एक दिन पहले तीन दिनों में बिलासपुर ने प्रदेश में शराब बिक्री मामले में दूसरा स्थान हासिल किया है। तीन दिनों में बिलासपुर ने 20 करोड़ रूपयों से अधिक की शराब बिक्री का रिकार्ड स्थापित किया है। प्रदेश में सर्वाधिक शराब बेचने वाले जिलो में रायपुर ने पहला और बिलासपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। रायपुर सर्वाधिक 40 करोड़ की कमाई कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि पिछले साल दुर्ग ने पहला स्थान हासिल किया था।
आबकारी अधिकारी ने बताया कि 5 से सात 7 मार्च के बीच अंग्रेजी शराब की सर्वाधिक खपत दर्ज किया गया। जिले के कुल 69 दुकानों में से 40 दुकानों में देशी और विदेशी मदिरा की संयुक्त बिक्री का प्रावधान है। जबकि 29 दुकानों में सिर्फ देशी मदिरा की बिक्री होती है। 6 मार्च को कुल 69 दुकानों में करीब 72 लाख की शराब बिक्री हुई। इसके एक दिन पहले यानि 5 मार्च को करीब 5 करोड़ रूपयों का मुनाफा हुआ। होली के एक दिन पहले बिलासपुर के कुल 69 दुकानों से लोगों ने करीब 9 करोड़  58 लाख का  शराब खरीदा है।
सर्वाधिक पांच बिक्री केन्द्र वाले देशी विदेशी मदिरा दुकान
आबकारी से मिली जानकारी के अनुसार सात मार्च को शहर में पांच अंग्रेजी दुकानों में सर्वाधिक विदेशी मदिरा की बिक्री हुई है। व्यापार विहार स्थित दुकान में सात मार्च को 33 लाख 75 हजार, चुचुहियापारा में 27 लाख 18 हजार, लिंक रोड स्थित प्रीमियम शाप से 25 लाख 70 और वसुंधरा नगर दुकान से 24 लाख रूपयों से अधिक की शराब बिक्री हुई है। 
आबकारी से मिली जानकारी के अनुसार होली के एक दिन पहले यानि सात मार्च को पांच दुकानों से रिकार्ड तोड़ देशी शराब की बिक्री हुई है। एक दिन में तखतपुर दुकान से 17 लाख 35 हजार से अधिक देशी शराब की खबत हुई है। बिल्हा शराब दुकान से 17 लाख 20 हजार, दगोरी शराब दुकान से 17 लाख 13 हजार और चांटीडीह सब्जी मण्डी स्थित देशी शराब दुकान से 15 लाख 28 रूपयों का शराब बेचा गया है।
बिलासपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान
आबकारी विभाग के अधिकारी नरे बताया कि प्रदेश में होली के तीन दिन पहले तक रायपुर ने चालिस करोड़ की कमाई कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। एक दिन पहले यानि सात मार्च को भी रायपुर ने प्रदेश में सर्वाधिक शराब बिक्री का रिकार्ड बनाया है। इसके बाद तीन दिनों में बिलासपुर ने 20 करोड़ से अधिक की शराब बिक्री कर दूसरा स्थान हासिल किया है। सात मार्च को 9 लाख 58 लाख से अधिक की कमाई कर बिलासपुर आबकारी विभाग ने मात्र एक दिन में रिकार्ड बिक्री कर प्रदेश में दूसरा स्थान बनाया है।
बहरहाल इस उपलब्धि को लेकर आबकारी विभाग में खुशी का वातावरण है। बताया जा रहा है कि खुद आबकारी टीम बिलासुपर को भी विश्वास नही था कि बिलासपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल होगा। दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि बिलासपुर को किसी भी हाल में और किसी भी मामले में दूसरा स्थान हरगिज मंजूर नहीं है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो बिलासपुर की जनता साल 2024 में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश में नया रिकार्ड स्थापित करने को तैयार है।

Tags:

Latest News

सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील
नशा मुक्ति केंद्र में मौत के बाद बवाल! शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
CG News: हाथियों को खदेड़ने के नाम पर लापरवाही! शावकों पर फटाखे और पत्थर बरसाने का VIDEO वायरल, ग्रामीणों की हरकत से बढ़ा बड़ा खतरा
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर में लगी थीं 5 गोलियां, एक बुलेट बरामद
मुहर्रम जुलूस में बवाल: दो ताजिया समितियों के बीच जमकर पथराव, 13 गिरफ्तार; पूरे इलाके में पुलिस का पहरा
इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा
अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर! सरकार ने दी मंजूरी, लेकिन सख्त नियमों के साथ ही मिलेगा लाइसेंस
लाखों छात्रों की मेहनत पर ब्रेक! पेपर लीक की आशंका के बाद TET परीक्षा स्थगित, भर्ती परीक्षाओं पर फिर सवाल
अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट