बेरहम शिक्षक : शिक्षक ने छात्र को बेसुध होने तक डंडे से पीटा, नोट्स न लिखने पर दिया गहरा जख्म, परिजनों ने की कार्यवाही की मां

बेरहम शिक्षक : शिक्षक ने छात्र को बेसुध होने तक डंडे से पीटा, नोट्स न लिखने पर दिया गहरा जख्म, परिजनों ने की कार्यवाही की मां

बेरहम शिक्षक : शिक्षक ने छात्र को बेसुध होने तक डंडे से पीटा, नोट्स न लिखने पर दिया गहरा जख्म, परिजनों ने की कार्यवाही की मांग छत्तीसगढ़ : बिलासपुर के रेलवे इंग्लिश मीडियम क्रमांक-2 बुधवारी बाजार स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में […]

बेरहम शिक्षक : शिक्षक ने छात्र को बेसुध होने तक डंडे से पीटा, नोट्स न लिखने पर दिया गहरा जख्म, परिजनों ने की कार्यवाही की मांग

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर के रेलवे इंग्लिश मीडियम क्रमांक-2 बुधवारी बाजार स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय अहमद रज़ा बुधवारी बाजार क्षेत्र के रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। उसे संस्कृत के शिक्षक ने छड़ी टूटने तक बेरहमी से पीटा।

Read More 20 साल तक फरारी, पहचान बदली और सिस्टम को दिया चकमा! SBI घोटाले के फरार आरोपी आखिरकार चढ़े CBI के हत्थे

बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह कॉपी में नोट्स नहीं लिख पाया, जिसके कारण संस्कृत के शिक्षक राकेश कुमार को गुस्सा आ गया और अपने हाथ में रखे मोटी छड़ी से उसके पीठ पर इतने गहरे चोट दिये की छात्र अहमद रजा बदहवास होकर गिर गया। उसे जब होश आया तब वहां मौजूद किसी व्यक्ति के फोन से उसने अपने पिता इमरोज अहमद को कॉल किया। परिजन जब रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे, तो डरे सहमे बच्चे ने पूरे घटना की जानकारी अपने पिता को दी।

Read More रायपुर में मौत को दावत देते कोचिंग सेंटर: 40 की जांच में उड़े अफसरों के होश, इमरजेंसी एग्जिट गायब, फिर भी 7 दिन की मोहलत क्यों?

इसके बाद मामले की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से की गई है। परिजनों नें ऐसे शिक्षक को स्कूल से निकालने की मांग की है। उन्होंने शिक्षक राकेश कुमार के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है। हालांकि मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

Tags:

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी
नामी ब्रांड के नाम पर जहर का कारोबार! आगरा में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 120 किलो फर्जी घी बरामद
छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर युवती को मारी गोली, पुलिस के हाथ अब भी खाली
300 महिला नगर सैनिकों का बड़ा आरोप: पूर्व कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के आरोप, महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट
पाइल्स ऑपरेशन बना मौत का कारण? 22 वर्षीय युवक की मौत पर डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप, सड़क पर उतरे परिजन
वन विभाग की लापरवाही से मजदूर की मौत! जंगल में घंटों तड़पता रहा श्रमिक, समय पर नहीं मिली मदद, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
स्कूल बना मयखाना? शिक्षक का कथित VIDEO वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर फिर खड़े हुए गंभीर सवाल, आखिर कब होगी सख्त कार्रवाई?
छत्तीसगढ़ में मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन: 2 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल, ग्रेड पे और HR पॉलिसी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन
Railway Alert: 29 जून तक रायपुर-बिलासपुर समेत 10 लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज: सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति, रंजना प्रकाश देसाई होंगी अध्यक्ष
कागजों में भरा था गोदाम, हकीकत में गायब निकला 2441 क्विंटल धान! कवर्धा में 81 लाख के घोटाले का खुलासा, प्रभारियों पर FIR
Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर आज बदलेगा शहर का ट्रैफिक, दोपहर 2 बजे से इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन