छत्तीसगढ़ के शासकीय शराब दुकानों में बड़ा खेल, 75 फ़ीसदी बग़ैर परमिट बेची जा रही शराब.. आबकारी मंत्री ने कहा..

छत्तीसगढ़ के शासकीय शराब दुकानों में बड़ा खेल, 75 फ़ीसदी बग़ैर परमिट बेची जा रही शराब.. आबकारी मंत्री ने कहा.. रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। सत्र के दूसरे दिन विपक्ष भाजपा विधायकों ने प्रदेश में बिना परमिट और अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने पर सवाल उठाया। दूसरे राज्यों से लाकर खपाई […]

छत्तीसगढ़ के शासकीय शराब दुकानों में बड़ा खेल, 75 फ़ीसदी बग़ैर परमिट बेची जा रही शराब.. आबकारी मंत्री ने कहा..

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। सत्र के दूसरे दिन विपक्ष भाजपा विधायकों ने प्रदेश में बिना परमिट और अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने पर सवाल उठाया। दूसरे राज्यों से लाकर खपाई जा रही अवैध शराब पर जवाब मांगा। वहीं बगैर जुर्म दर्ज किए अवैध शराब के साथ पकड़े गए लोगों को ऐसे ही छोड़ दिए जाने का मामला उठाया।

इस सवाल पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आरोपों को गलत बताया। कहा कि जहां-जहां से शिकायतें आती हैं वहां कार्रवाई करते हैं। बीजेपी विधायक नारायण चंदेल में सदन में कहा कि महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों से अवैध शराब राज्य में खपाई जा रही है। अवैध शराब मामले में कई लोग पकड़े गए, लेकिन बग़ैर जुर्म दर्ज किए छोड़ दिया जा रहा है।

Read More मामूली चोट, फिर एनेस्थीसिया... और चली गई 18 महीने के बच्चे की जान, डॉक्टर पर केस दर्ज

शिकायते आते ही करते हैं कार्रवाई
इस सवाल पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि जहां-जहां से शिकायतें आती हैं, वहां कार्रवाई करते हैं। जांजगीर ज़िले में शराब में पानी मिलाने की शिकायत आई थी, वहां ज़िम्मेदार अधिकारी को सस्पेंड किया गया है। रायगढ़ जिले में भी पानी मिलाने के पांच प्रकरण आए थे। जिम्मेदार लोगों पर सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है।

Read More बीएसपी में 250 टन लौह स्क्रैप चोरी: जांच के लिए पहुंची सीबीआई, 4 घंटे तक खंगाले एसएमएस-3 और प्लेट मिल के दस्तावेज

ऐसे खपाते हैं बग़ैर परमिट वाली शराब
सदन में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि मंत्री ने पानी मिलाए जाने की शिकायत को सही माना है। शराब में पानी मिलाने की जांच की क्या प्रक्रिया है? इस पर मो. अकबर ने कहा कि हाईड्रोमीटर से जांच की जाती है। बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि सभी शराब दुकानों में शराब की दो अलग-अलग पेटी रखी जाती है। एक पेटी परमिट वाली होती है और दूसरी पेटी बग़ैर परमिट वाली। 25 फ़ीसदी परमिट की शराब और 75 फ़ीसदी बग़ैर परमिट की शराब बेची जा रही है।

..ऐसे में जिला बनाने का क्या मतलब
बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि गौरेला पेंड्रा ज़िला बने दो साल हो गए हैं, लेकिन शराब दुकानों का संचालन बिलासपुर से हो रही है। ऐसे में जिला बनाने का क्या औचित्य? बॉर्डर का जिला है। वहां अमला नहीं बैठेगा तो अवैध शराब की तस्करी बढ़ सकती है। आबकारी मंत्री की तरफ़ से मंत्री मो. अकबर ने कहा कि विभागीय सेटअप बैठेगा तो संचालन उसी जिले से शुरू हो जाएगा।

Tags:

Latest News

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी 48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी
युवक पर जान लेवा हमला, आतें आई बाहर , पिता-पुत्र गिरफ्तार
खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच