बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हडकम्प जेल के अंदर अभियुक्त पर हुआ जानलेवा हमला……..! पुरानी रंजिश के चलते जेल में हत्या की कोशिश…….! जेल प्रशासन पर मामले में लीपा पोती करने का आरोप…….! पढिए सनसनी खेज खुलासा ….!

बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हडकम्प जेल के अंदर अभियुक्त पर हुआ जानलेवा हमला……..! पुरानी रंजिश के चलते जेल में हत्या की कोशिश…….! जेल प्रशासन पर मामले में लीपा पोती करने का आरोप…….! पढिए सनसनी खेज खुलासा ….!

बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हडकम्प जेल के अंदर अभियुक्त पर हुआ जानलेवा हमला……..! पुरानी रंजिश के चलते जेल में हत्या की कोशिश…….! जेल प्रशासन पर मामले में लीपा पोती करने का आरोप…….! पढिए सनसनी खेज खुलासा ….! बिलासपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर और न्यायधानी बिलासपुर में कानून व्यवस्था की लचर […]

बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हडकम्प जेल के अंदर अभियुक्त पर हुआ जानलेवा हमला……..! पुरानी रंजिश के चलते जेल में हत्या की कोशिश…….! जेल प्रशासन पर मामले में लीपा पोती करने का आरोप…….! पढिए सनसनी खेज खुलासा ….!

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर और न्यायधानी बिलासपुर में कानून व्यवस्था की लचर बंदोबस्त व्यवस्था के कारण अपराध गढ़ बनता जा रहा है। चाकू बाजी, लूटपाट ,बलात्कार ,हत्या और गेंगवार जैसी सिलसिलेवार घटना के चलते बिलासपुर के लोग डरे सहमे हुए हैं । कानून व्यवस्था के चलते भय का माहौल व्याप्त है ।अभी तक सड़कों में चलने वाले गेंगवार के आग की आंच अब केंद्रीय जेल के अंदर तक पहुंच चुकी है । और अब जेल के अंदर ही अपराधी खूनी खेल खेलते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सामने आने के बाद से जेल प्रशासन से लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है । जेल प्रशासन पर मामले को दबाने और लीपापोती करने का गंभीर आरोप भी लग रहा है ।

मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाने के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी विष्णु वंशकार ने सरकंडा थाने में अपने आप को आत्मा समर्पण कर दिया था । जिसके बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया था । विश्वसनीय सूत्रों की माने तो दोपहर 12 बजे जेल कैंपस के अंदर ही विष्णु से पुराने रंजीस रखने वाले कुछ कैदियों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया, अभियुक्त विष्णु को जेल के अंदर अचानक हुए हमले में गंभीर चोटें आई है जिसकी यह तस्वीर ब्यां कर रही है।

Read More डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'

विष्णु के परिजनों की माने तो हमला किसी धारदार हथियार नुमा चीज से किया गया है। पीठ में कुछ नुकीले चीज से हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया है। और सर पर राड व डंडा से गंभीर वॉर किया गया है। केंद्रीय जेल के अंदर हुई इस खूनी वारदात के बाद जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं । और आनन-फानन में मामले को दबाने की भरकस कोशिश की गई लेकिन गंभीर रूप से घायल विष्णु की लगातार बिगड़ रही हालत को देखते हुए जिले के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल सिम्स में इलाज के लिए गुपचुप तरीके सेआखिर कार भरती कराया गया परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान जेल प्रशासन ने मामले को हल्का करने के लिए घायल अभियुक्त को केन्द्रीय जेल वापस ले जाने की कोशिश की लेकिन परिजनों के हंगामे और डॉक्टरों के रिपोर्ट के आधार पर घायल विष्णु को जेल वापस ले जाने जेल प्रशासन के मंसूबे पर पानी फिर गया और मामला उजागर हो गया ।

Read More रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज

केंद्रीय जेल प्रशासन ने इतनी गंभीर वारदात होने के बाद भी अभी तक संबंधित थाने में सूचना देना भी मुनासिब नहीं समझा । इतना ही नहीं जेल प्रशासन ने मामले में लीपा पोती की भी पुरजोर कोशिश किया है , जिसके बाद से सवाल खड़े हो रहे हैं, जेल में एक अभियुक्त की हत्या के इरादे से जानलेवा हमला हो जाता है और जेल प्रशासन मूख दर्शक और मुखबधिर बना हुआ है । आखिर जेल के अंदर हथियार कैसे और कहां से आ गया और उसके ऊपर कैसे कातिलाना हमला हो गया इसकी जांच होनी चाहिए । कौन थे हमला करने वाले लोग और हत्या करने की कोशिश किसके इशारे पर यह साजिश रची गई? इन सब सवालों का जवाब जिम्मेदारों से लेने की कोशिश की गई लेकिन जवाब नहीं मिल सका है। वही इस कातिलाना हमला के बाद अभियुक्त विष्णु के परिजनों को विष्णु की जान का जेल के अंदर खतरा होना बताते हुए उच्च अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर केंद्रीय जेल के अधिकारियों और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते नजर आ रहे हैं। वारदात जेल के अंदर हुई है या बाहर इसकी पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Tags:

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि