डॉ. रेणु जोगी और अमित जोगी का बड़ा बयान, कहा-पार्टी को खत्म करने की साजिश पर धर्मजीत को किया गया निष्कासित, इस बात को लेकर कही ये बड़ी बात

डॉ. रेणु जोगी और अमित जोगी का बड़ा बयान, कहा-पार्टी को खत्म करने की साजिश पर धर्मजीत को किया निष्कासित, इस बात को लेकर कही ये बड़ी बात रायपुर : जनता कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह ने अमित जोगी पर बड़ा आरोप लगाया था। इस मुद्दे को लेकर जनता कांग्रेस की अध्यक्षा डॉ रेणु […]


डॉ. रेणु जोगी और अमित जोगी का बड़ा बयान, कहा-पार्टी को खत्म करने की साजिश पर धर्मजीत को किया निष्कासित, इस बात को लेकर कही ये बड़ी बात

रायपुर : जनता कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह ने अमित जोगी पर बड़ा आरोप लगाया था। इस मुद्दे को लेकर जनता कांग्रेस की अध्यक्षा डॉ रेणु जोगी ने अपने निवास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मुझे इस बात का दु:ख है कि मेरी ही कलम से मेरे छोटे भाई धर्मजीत सिंह का निष्कासन हुआ। यह कहना है जनता कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी का है।

उन्होंने आगे कहा कि, पार्टी के विधायक, अजीत जोगी के सपने को खत्म करने की साजिश रच रहे थे। भाजपा के आॅपरेशन लोटस के जरिए जनता कांग्रेस को समाप्त करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा क्षेत्रिय दलों को खत्म करना चाहती है।

Read More जमीन के विवाद ने तोड़ा भाईचारा: छोटे भाई के हाथों बड़े भाई की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक दलीय व्यवस्था चाहती है। इसलिए जनता दल यू और शिवसेना के साथ जो किया वही हमारी पार्टी के साथ भी करने की तैयारी में थी।

Read More रायपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: स्कूटी चोरी करने वाला 21 सदस्यों का गैंग गिरफ्तार, 36 एक्टिवा बरामद, एक करता था चोरी, बाकी संभालते थे बिक्री का नेटवर्क

इसकी पटकथा रायपुर से लेकर दिल्ली तक लिखी गई। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से हमारे दो विधायकों ने मुलाकात की। दोनों विधायक दिल्ली भी गए तो मुझसे मिलना तक मुनासिब नहीं समझा जबकि मैं दिल्ली में ही बीमार थी और मेरा उपचार जारी थी।

डॉ. रेणु जोगी ने पार्टी के निष्कासित विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान उनकी भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी से भी मुलाकात हुई है। जो कि अजित जोगी की विचारधारा के विरुद्ध जाकर पार्टी का जबरन विलय का षडयंत्र था। यह कदम अजित जोगी के सापने और छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला था।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपने छोटे भाई धर्मजीत को पार्टी से निकालने का फैसला भारी मन से लेना पड़ा। मेरे जीवित रहते मैं अपनी पार्टी को भाजपा में विलय नही करूंगी। मेरे पास पार्टी को बचाए रखने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था।

अमित के संस्कारों पर धर्मजीत द्वारा उठाए गए सवालों पर डॉ. जोगी ने कहा कि मेरे और जोगी जी के लिए वो श्रवण कुमार से कम नही हैं। सेवा करने के भाव के साथ हमेशा उसने अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान किया है।

विधायक धर्मजीत द्वारा उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप अमित जोगी पर लगाया गया। इस बारे में अमित जोगी ने कहा कि उनकी बात धर्मजीत सिंह की पत्नी से नहीं पत्नी के फोन से धर्मजीत से बात हुई। धर्मजीत सिंह की पत्नी मेरे लिए मातृ तुल्य हैं। मेरी उनकी धर्म पत्नी से कोई बात ही नहीं हुई। इतना ही नहीं राजनीति के आरोपों पर अमित जोगी ने कहा कि ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दें।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज