छेड़छाड़ के आरोपी कांग्रेसी नेता की ज़मानत याचिका अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर ने किया खारिज़,पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने, राजनीतिक ख़ौफ़ के चलते अभी तक नही किया गिरफ़्तारी, और ना ही महिला का किया बयान दर्ज

छेड़छाड़ के आरोपी कांग्रेसी नेता की ज़मानत याचिका अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर ने किया खारिज़,पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने, राजनीतिक ख़ौफ़ के चलते अभी तक नही किया गिरफ़्तार, और ना ही महिला का किया बयान दर्ज रायपुर : राजधानी रायपुर में कांग्रेसी नेता संजीव अग्रवाल द्वारा महिला से छेड़छाड़ के मामला […]

छेड़छाड़ के आरोपी कांग्रेसी नेता की ज़मानत याचिका अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर ने किया खारिज़,पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने, राजनीतिक ख़ौफ़ के चलते अभी तक नही किया गिरफ़्तार, और ना ही महिला का किया बयान दर्ज

रायपुर : राजधानी रायपुर में कांग्रेसी नेता संजीव अग्रवाल द्वारा महिला से छेड़छाड़ के मामला में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय ने अग्रिम जमानत आवेदन को खारिज़ करते हुए पुलिस को तत्काल आरोपी को गिरफ़्तारी करने का निर्देश दिया है।

आपको बता दे कि ब्याजखोर कांग्रेसी नेता संजीव अग्रवाल ने 27 वर्षीय महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों को छूते हुए छेड़छाड़ की थी, जिसका विरोध करने पर महिला को जान से मारने तक कि धमकी इस नेता ने दे डाला था और थाना एवं पुलिस प्रशासन को खरीद लेने की बात कहते हुए स्वयं को प्रभावशाली एवं सत्ताधारी पार्टी का विशेष व्यक्ति बताकर पुलिस में झूठी शिकायत करवा जेल भिजवाने की धमकी हुए दिया था।

Read More वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट

इस मामले में गंज थाना प्रभारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां कोर्ट ने भी यह माना है कि पीड़ित महिला का बयान तत्काल दर्ज होना चाहिए था, जबकि गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के एक सप्ताह पश्चात भी महिला का बयान दर्ज नहीं किया है। इस मामले में कोर्ट ने कांग्रेसी नेता की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज़ करते हुए पुलिस को उक्त आरोपी की गिरफ़्तारी के निर्देश दिए है।

Read More कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम

गंज थाना प्रभारी ने ना ही आरोपी नेता के घर-कार्यालय में दबिश दी, और ना ही नोटिस ज़ारी कर थाना बुलाया, पुलिस को सत्ता का खौफ ऐसा सताया की फोन पर उक्त कांग्रेसी नेता को फरार बताने तक थाना प्रभारी यादव कांप रहे है। और यही हालात पुलिस अधीक्षक रायपुर का है तभी तो अभी तक उन्होंने भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है, क्योंकि वे खुद जानते है कि आरोपी अग्रवाल उनकी नाक के नीचे बैठा है, जिसे छूने की भी हिम्मत पुलिस की नहीं। अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस इस सत्ताधारी नेता को गिरफ़्तार कर पाती है या नहीं? जबकि यही किसी सामान्य आदमी का मामला होता तो वह कब से गिरफ्तार हो गया होता । नहीं तो झूठा अपराध भी दर्ज कर लिया गया होता ।

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'