Lava SHARK 2 5G लॉन्च: 11,999 में मिला 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला नया स्मार्टफोन

Lava SHARK 2 5G लॉन्च: 11,999 में मिला 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला नया स्मार्टफोन

Lava International ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava SHARK 2 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस के साथ पेश किया है। कम बजट में दमदार फीचर्स चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया यह स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी और UNISOC T8200 प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी कीमत ₹11,999 रखी गई है और बिक्री 10 जून 2026 से शुरू होगी।

Lava SHARK 2 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद होगा। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है और इसे Sonar Gold और Arya Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार फोन का AnTuTu स्कोर 5 लाख से ज्यादा है। स्मार्टफोन में 4GB LPDDR4x RAM मिलती है, जिसे वर्चुअल RAM के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन क्लीन Android 16 पर चलता है।

Read More Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ

फोटोग्राफी के लिए Lava SHARK 2 5G में 13MP का AI रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस करीब 13 घंटे 35 मिनट तक YouTube प्लेबैक और लगभग 12 घंटे 23 मिनट तक लगातार स्क्रीन ऑन टाइम दे सकता है।

Read More AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट

सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G VoLTE, Bluetooth 5.0, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन का वजन 210 ग्राम है और इसे 10 जून 2026 से देशभर के रिटेल स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा।

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना