हिमाचल के मंडी में तेंदुए का आतंक: हमले में युवक की मौत, 5 घायल, बुजुर्ग की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी, ग्रामीणों ने तेंदुए को मार गिराया

हिमाचल के मंडी में तेंदुए का आतंक: हमले में युवक की मौत, 5 घायल, बुजुर्ग की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी, ग्रामीणों ने तेंदुए को मार गिराया

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह उपमंडल में आदमखोर तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत फैल गई। भडयाल पंचायत के तीन गांवों में तेंदुए ने एक के बाद एक लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को मार गिराया।

तीन गांवों में मचाया आतंक
जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने सबसे पहले प्रवासी मजदूर साहिब सिंह (निवासी बिहार) पर हमला किया। इसके बाद वह मौके से भागकर लकड़ी लेने जा रही चंपा देवी (निवासी मलवाणा) पर झपटा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे 68 वर्षीय डागू राम ने असाधारण हिम्मत दिखाते हुए डंडे से तेंदुए को खदेड़ दिया, जिससे चंपा देवी की जान बच गई।

बचाव में आए परिवार पर भी हमला
तेंदुए का आतंक यहीं नहीं रुका। उसने बाद में भडयाल निवासी दीनानाथ पर हमला कर दिया। दीनानाथ को बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी रेखा देवी और बेटा जतिन भी तेंदुए के हमले में घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

Read More  930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा

युवक की मौत, गांव में शोक
इसी दौरान भडयाल में पिंकू राम के घर आए उनके साले, 40 वर्षीय बलवीर सिंह (निवासी भ्यूली, मंडी) पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है।

Read More Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश

ग्रामीणों ने मार गिराया तेंदुआ
लगातार हमलों से आक्रोशित ग्रामीण डंडे और अन्य हथियार लेकर तेंदुए की तलाश में निकल पड़े। गांव के एक घर के पास छिपे तेंदुए ने दोबारा हमला करने की कोशिश की, लेकिन इस बार ग्रामीणों ने उसे घेरकर मार गिराया।

प्रशासन और वन विभाग मौके पर
घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसडीएम स्मृतिका नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि भ्यूली निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं वन विभाग के उप अरण्यपाल वासु डोगर ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई थी और पूरे मामले की जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच