महिला IAS के घर में जिस्मफरोशी का धंधा, किरायेदार ने बनाया अड्डा, पुलिस ने 4 युवतियों और 5 युवकों को दबोचा

महिला IAS के घर में जिस्मफरोशी का धंधा, किरायेदार ने बनाया अड्डा, पुलिस ने 4 युवतियों और 5 युवकों को दबोचा

प्रयागराज। धर्म और कानून की नगरी कहे जाने वाले प्रयागराज के कीड़गंज इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। शहर के एक पॉश इलाके में रहने वाली एक महिला आईएएस अधिकारी के मकान में पिछले तीन महीनों से जिस्मफरोशी का काला कारोबार फल-फूल रहा था। रविवार दोपहर जब पुलिस ने अचानक छापा मारा तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल और वाराणसी सहित स्थानीय 4 युवतियों और 5 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है। जिस घर से समाज सुधारने की नीतियां बननी चाहिए थीं, वहां से पुलिस को आपत्तिजनक सामान और नशे की चीजें बरामद हुई हैं।

15 हजार के किराये पर चल रहा था अय्याशी का खेल
हैरानी की बात यह है कि जिस मकान में यह अनैतिक काम हो रहा था, वह एक महिला आईएएस अधिकारी का है। उन्होंने इसे एक व्यक्ति को 15 हजार रुपये महीने के किराये पर दिया था। किरायेदार ने यह कहकर कमरा लिया था कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहेगा, लेकिन उसने इसे गुपचुप तरीके से अय्याशी का अड्डा बना दिया। अब सवाल यह उठता है कि क्या रसूखदार मालिक ने अपने घर में होने वाली गतिविधियों की कभी सुध लेना जरूरी नहीं समझा या फिर रसूख के नाम पर पुलिस अब तक आंखें मूंदे बैठी थी।

मोहल्ले वालों की सजगता से खुला राज
पिछले काफी समय से इस घर में दिन-रात अनजान चेहरों और महंगी गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता था। इससे पड़ोसियों का जीना दूभर हो गया था और मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था। स्थानीय लोगों की बार-बार दी गई शिकायतों के बाद पुलिस जागी और रविवार दोपहर करीब ढाई बजे घर को घेर लिया। जैसे ही पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, अंदर मौजूद लड़के-लड़कियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखते ही कई लोग खिड़कियों से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी के कारण पकड़े गए।

Read More Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा

पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही पुलिस
पकड़ी गई लड़कियों में एक पश्चिम बंगाल, एक वाराणसी और दो प्रयागराज की रहने वाली हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह एक बड़ा सिंडिकेट हो सकता है जो बाहर से लड़कियां बुलाकर यहां धंधा करवा रहा था। कीड़गंज पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस धंधे के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

Read More Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच