Ajit Pawar Crash Case: FIR के लिए भटकते रहे रोहित पवार, अब बेंगलुरु में केस दर्ज

Ajit Pawar Crash Case: FIR के लिए भटकते रहे रोहित पवार, अब बेंगलुरु में केस दर्ज

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तब तेज हो गई जब एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए बेंगलुरु में ‘Zero FIR’ दर्ज कराई। इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। रोहित पवार ने इस घटना को ‘आपराधिक साजिश’ करार देते हुए जांच एजेंसियों और राज्य की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

रोहित पवार का आरोप है कि उन्होंने महाराष्ट्र में कई स्तरों पर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन, बारामती पुलिस और राज्य सीआईडी ने उनकी FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने 23 मार्च को बेंगलुरु में ‘Zero FIR’ दर्ज कराई, जिसे बाद में संबंधित क्षेत्राधिकार के तहत महाराष्ट्र पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।

अपनी शिकायत में रोहित पवार ने पांच बड़े सवाल उठाए हैं, जो इस हादसे को संदिग्ध बनाते हैं। उन्होंने दावा किया कि विमान के उड़ान घंटों के रिकॉर्ड में भारी अंतर है, कम विजिबिलिटी के बावजूद लैंडिंग की अनुमति दी गई, आखिरी समय में पायलट बदला गया, हादसे से पहले पायलट के नाम पर लाइफ इंश्योरेंस लिया गया और पायलट का पिछला रिकॉर्ड भी विवादित रहा है। इन बिंदुओं ने पूरे मामले को और अधिक गंभीर बना दिया है।

Read More राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट

इस बीच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ‘लियरजेट 45 XR’ विमान कम विजिबिलिटी के बावजूद लैंडिंग के दौरान पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सीसीटीवी फुटेज में भी विमान के असंतुलित होकर गिरने की पुष्टि बताई गई है। हालांकि, रोहित पवार का कहना है कि यदि पहले से नए विमान की खरीद का प्रस्ताव रद्द न किया गया होता, तो यह हादसा टल सकता था।

Read More बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब रोहित पवार ने सीबीआई जांच में हो रही देरी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस हाई-प्रोफाइल हादसे की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग किए 35 दिन से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इस पूरे घटनाक्रम ने न सिर्फ महाराष्ट्र की राजनीति को गर्मा दिया है, बल्कि जांच एजेंसियों की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आगे जांच किस दिशा में बढ़ती है और क्या इस मामले में उच्चस्तरीय जांच एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जाती है या नहीं।

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल