लद्दाख में ऐतिहासिक फैसला: 5 नए जिलों की अधिसूचना जारी, अब 2 से बढ़कर 7 हुए जिले, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

लद्दाख में ऐतिहासिक फैसला: 5 नए जिलों की अधिसूचना जारी, अब 2 से बढ़कर 7 हुए जिले, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

लद्दाख। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले के बाद अब लद्दाख में जिलों की संख्या बढ़कर दो से सात हो जाएगी, जिसे क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक विकेंद्रीकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

नए गठित जिलों में नुब्रा, शाम, चांगथांग, ज़ांस्कर और द्रास शामिल हैं। इन क्षेत्रों को अलग जिला बनाए जाने से स्थानीय स्तर पर शासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। लंबे समय से इन दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों की यह प्रमुख मांग रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है।

यह निर्णय नरेंद्र मोदी के विकसित लद्दाख के विजन के अनुरूप बताया जा रहा है। साथ ही, अमित शाह के नेतृत्व में गृह मंत्रालय द्वारा पहले ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी थी। सरकार का मानना है कि इससे प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और जमीनी स्तर पर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

Read More झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?

नए जिलों के गठन से न केवल शासन को नागरिकों के करीब लाया जाएगा, बल्कि रोजगार, पर्यटन और स्थानीय उद्यमिता के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है। खासकर दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब सरकारी सुविधाएं अधिक तेजी और प्रभावी तरीके से मिल सकेंगी, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

Latest News

जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला* जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*
दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे