हैकर्स के निशाने पर अब आपकी Instagram Chats, बंद हो गया ये फीचर

हैकर्स के निशाने पर अब आपकी Instagram Chats, बंद हो गया ये फीचर

वो दिन आखिर आ ही गया है जब Meta ने Instagram पर मैसेजिंग में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) के लिए सपोर्ट खत्म कर दिया है. याद दिला दें कि 2023 में इंस्टाग्राम ने प्लेटफॉर्म में इस फीचर को शामिल किया था लेकिन अब 8 मई 2026 से ये फीचर अब यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा. अगर आसान भाषा में समझें तो अब आपके इंस्टाग्राम मैसेज में चैट्स प्राइवेट नहीं रहेंगी.

Meta ने मार्च में एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए Instagram यूजर्स को इस बदलाव के बारे में पहले ही जानकारी दी थी. कंपनी ने कहा, अगर आपकी चैट में इस बदलाव का असर पड़ रहा है, तो आपको निर्देश दिखेंगे कि आप अपनी पसंद का कोई भी मीडिया या मैसेज कैसे डाउनलोड कर सकते हैं. इसका मकसद यह है कि यूजर्स इस बदलाव के लागू होने के बाद, अपनी उन संवेदनशील चैट्स को डाउनलोड और बैकअप कर सकें जिन्हें वह प्राइवेट रखना चाहते हैं.

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन खत्म होने के साथ, टेक्निकल जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति इन मैसेज तक पहुंच सकता है, इसका मतलब ये है कि अब आपकी चैट्स हैकर्स के निशाने पर आ गई है क्योंकि एंड टू एंड एन्क्रिप्शन खत्म होने से खतरा बढ़ गया है. यह बदलाव सीधे तौर पर इंस्टाग्राम यूजर्स पर असर डालेगा. Meta ने इस बात का ज़िक्र नहीं किया है कि क्या वह अपने दूसरे ऐप्स जैसे कि Facebook Messenger और WhatsApp के लिए भी इसी तरह का कोई बदलाव करने की योजना बना रहा है या नहीं?

Read More iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट

Meta ने क्यों किया ये बदलाव?
इस बदलाव के पीछे एक आम वजह बच्चों की सुरक्षा मानी जा रही है. इस साल मार्च में, न्यू मैक्सिको की एक जूरी ने Meta को 5 मिलियन का भुगतान करने का आदेश दिया था. एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने से कंपनी को जरूरत पड़ने पर मैसेज स्कैन करने की सुविधा मिल सकती है, ताकि बच्चों से जुड़े कंटेंट, ग्रूमिंग या किसी भी तरह की अन्य उत्पीड़न वाले कंटेंट का पता लगाया जा सके और उसे फ़्लैग किया जा सके.

Read More Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल