दिल्ली ब्लास्ट की जांच में नया मोड़: नूंह के दुकानदार ने पहुंचाई विस्फोटक सामग्री, NIA ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/नूंह: लाल किला के पास हुए जानलेवा विस्फोट की जांच में नया मोड़ आया है। एनआईए की टीम ने हरियाणा के मेवात जिले के पिनगवां से एक दुकानदार डब्बू सिंगला को हिरासत में लिया है। आरोप है कि उसने विस्फोटक सामग्री उपलब्ध कराई थी। डब्बू सिंगला खाद्य बीज की दुकान चलाता है और शिकरावा गांव का रहने वाला है।

पुलिस और एनआईए आरोपी से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। इससे पहले मेवात के सिंगार गांव के इमाम इश्तियाक को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस आतंकवादी हमले में 10 लोगों की मौत हुई थी और 26 लोग घायल हुए थे। घायलों का इलाज जारी है। बुधवार को भूटान दौरे से लौटे पीएम मोदी ने लोक नायक अस्पताल जाकर पीड़ितों का हाल जाना और उनसे आंखों देखा मंजर सुना। विशेषज्ञों का मानना है कि जांच में नूंह और मेवात के तार मिलने से ब्लास्ट की साजिश और उसके नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है।

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल