MP Train Accident: कटनी के पास मालगाड़ी डिरेल, ट्रैक पर बिखरा कोयला

MP Train Accident: कटनी के पास मालगाड़ी डिरेल, ट्रैक पर बिखरा कोयला

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के पास एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। बिलासपुर से कोयला लेकर गुजरात के बड़ोदरा जा रही मालगाड़ी के पांच डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। घटना के बाद बिलासपुर–बीना रेल सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हादसा कटनी मुड़वारा स्टेशन के नजदीक बाबा घाट क्षेत्र में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया और मौके पर राहत व मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।

धमाके के साथ डिब्बे उतरे पटरी से
जानकारी के अनुसार मालगाड़ी सुबह करीब 11 बजे एनकेजे स्टेशन से कटनी मुड़वारा की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान बाबा घाट के पास बने रेलवे केबिन के पास अचानक जोरदार आवाज के साथ एक के बाद एक पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बों के उतरने के बाद उनमें भरा कोयला ट्रैक पर बिखर गया। स्थिति को देखते हुए लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। जबलपुर मंडल के डीआरएम कमल तलरेजा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। एनकेजे, कटनी, जबलपुर और सतना से भी राहत दलों को बुलाया गया है ताकि ट्रैक को जल्द से जल्द ठीक किया जा सके।bialspur-1772871859797

Read More Nepal Flood: कुदरत की मार के बीच इंसानियत शर्मसार! बाढ़ में बहकर आई तिजोरी से 92.68 लाख उड़ाए, शव से सोने की बालियां चुराने के आरोप में 31 गिरफ्तार

कोयला हटाने और डिब्बे अलग करने का काम जारी
हादसे के बाद पटरी पर फैले कोयले को हटाने और डिब्बों को अलग करने का काम तेजी से किया जा रहा है। मजदूरों और भारी मशीनों की मदद से डिब्बों में भरे कोयले को खाली कराया जा रहा है ताकि ट्रैक की मरम्मत की जा सके। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता ट्रैक को जल्द बहाल करने और रेल यातायात को सामान्य करने की है।

Read More Bhopal Cyber Fraud: होटल ग्रुप को 1 करोड़ का ई-मेल फ्रॉड! 3 घंटे में 200 खातों में घुमा दी रकम, पुलिस ने 95 लाख कराए होल्ड

कई ट्रेनें प्रभावित
इस दुर्घटना के कारण बिलासपुर–बीना रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मुड़वारा से बिलासपुर और शहडोल की दिशा में जाने वाली कई यात्री और मालगाड़ियों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया है। रेलवे प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था और ट्रैक बहाली के प्रयासों में जुटा हुआ है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं