मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल

मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के आगरा से नोएडा जा रही लेन में घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में 7 बसें और 2 कारें आग की चपेट में आ गईं। कई लोग वाहनों में फंस गए, जबकि कुछ ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में अब तक 13 यात्रियों की मौत हो चुकी है और 27 से अधिक लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के तीन मृतकों की पहचान

  • अखिलेंद्र प्रताप यादव, पुत्र वंशीधर, निवासी मुद्दीनपुर, थाना सराय ममरेज, जिला प्रयागराज।
  • रामपाल, पुत्र पहोड़ीराम, निवासी आजमगढ़।
  • सुल्तान, निवासी गोंडा।

जानकारी के अनुसार, मृतक अखिलेंद्र वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के प्राइवेट सचिव के रूप में कार्यरत थे। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि हादसे की जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी गई है।

Read More जयपुर में स्कूल के निरीक्षण पर बवाल! CJP टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, मारपीट-पथराव के आरोप; पुलिस की गैरमौजूदगी पर भी सवाल

कोहरे ने बढ़ाई भयावहता
हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के गांव खड़ेहरा के निकट माइल स्टोन संख्या 125 पर हुआ। रात में घना कोहरा होने के कारण दृश्यता लगभग शून्य थी। इसके चलते वाहन चालक एक-दूसरे को नहीं देख पाए और कई वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों में आग लग गई, यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कई अंदर ही फंस गए। मौके पर करीब एक दर्जन दमकल वाहन आग पर काबू पाने में जुटे।

Read More दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, पत्नी समेत कई पर गंभीर सवाल; मां ने सुनाई खौफनाक कहानी

घायलों का अस्पताल में इलाज
हादसे में घायल हुए लोगों को 20 से अधिक एंबुलेंस के माध्यम से अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार घटनास्थल पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का हृदय विदारक संज्ञान लिया और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता देने तथा घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हादसे के घायलों की सूची

1. खुशबू पुत्री लज्जाराम निवासी कानपुर 
2. आमिर पुत्र इरसाद निवासी उपरोक्त
3. डॉ पीआर त्रिपाठी पुत्र लोह त्रिपाठी निवासी ग्रेटर नोएडा 
4. अपराजिता त्रिपाठी पुत्र डा0 पीआर त्रिपाठी निवासी उपरोक्त
5. अमित पुत्र कुंवरसिंह निवासी औरैया
6. साहिद पुत्र मो0 सफीक निवासी कानपुर 
7. मो0 सफीक पुत्र नियामद उल्ला निवासी उपरोक्त
8. शेरू पुत्र मुन्ना निवासी कानपुर 
9. आदित्य पुत्र अनिल निवासी फतेहपुर 
10. वीरेन्द्र गिरि पुत्र रामलखन निवासी बाराबंकी
11. उषा पत्नी वीरेन्द्रगिरि निवासी उपरोक्त
12. शशी सिंह पुत्र कुलदीप भास्कर निवासी कानपुर 
13. कुलदीप भास्कर पुत्र रतनसिंह निवासी उपरोक्त
14. रघुवर पुत्र सामरू निवासी अम्बेडकरनगर 
15. हेमा देवी पत्नी राधेश्याम निवासी उपरोक्त
16. आलोक तिवारी पुत्र विधासागर निवासी कानपुर 
17. नरगेश पत्नी सुल्तान निवासी मनकापुर गोंडा 
18. राज पुत्र नियास अहमद निवासी उपरोक्त
19. प्रमोद पुत्र गोकुलप्रजापति निवासी महुआ 
20. अभिषेक पुत्र कैलाश निवासी कानपुर 
21. मुसर्रफ पुत्र नसीरूद्दीन निवासी कानपुर
22. हेमन्त पुत्र देवराज निवासी लखनऊ 
23. शिखा पत्नी पीआर त्रिपाठी निवासी कानपुर 
24. गोरिका पुत्र पीआर त्रिपाठी निवासी उपरोक्त
25. विश्वनाथ पुत्र अंगनू निवासी अम्बेडकरनगर निवासी 
26. अरविन्द तिवारी पुत्र आनन्द तिवारी निवासी गोरखपुर 
27. अशोक पुत्र समसदीन निवासी बहराइच

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

CG BREAKING : शेरनी के हमले से युवक की मौत, मचा हड़कंप, शावक के साथ आसपास होने की सूचना से लोगों में दहशत CG BREAKING : शेरनी के हमले से युवक की मौत, मचा हड़कंप, शावक के साथ आसपास होने की सूचना से लोगों में दहशत
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम