कर्नाटक: गणेश विसर्जन के जश्न में बदल गया मातम, डांस करते वक़्त हार्ट अटैक से 2 की मौत, ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत

कर्नाटक: गणेश विसर्जन के जश्न में बदल गया मातम, डांस करते वक़्त हार्ट अटैक से 2 की मौत, ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत

मंड्या/चिक्कबल्लापुर: कर्नाटक के तीन जिलों में गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान जोश और श्रद्धा का माहौल अचानक शोक में बदल गया, जब डांस करते हुए तीन लोगों को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। वहीं, मैसूर में गणेश जी की पूजा करते समय ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। भक्ति और उत्साह से भरे इस माहौल में अचानक आई ये त्रासदी पूरे राज्य को सदमे में डाल दिया। 

मांड्या जिले के केआर पेटे तालुका के जोत्तनपुरा गांव में गणपति विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था. जुलूस के दौरान नाचते हुए एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मंजूनाथ के रूप में हुई है. यह घटना रविवार को हुई. मंजूनाथ युवाओं के साथ डीजे पर नाच रहे थे, तभी उनको अचानक दिल का दौरा पड़ा.

मंजूनाथ की मौत मौके पर ही हो गई. मंजूनाथ के अंतिम क्षणों की तस्वीरें स्थानीय लोगों के मोबाइल फोन में कैद हो गईं. चिक्कबल्लापुर जिले के शिदलाघट्टा तालुका के बोडागुरु गांव में भी रविवार रात एक ऐसी ही घटना घटी. यहां भी गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान नागवल्ली गीत पर नाचते समय एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

Read More महासमुंद जिला जेल सुरक्षा में सेंध: मास्टरमाइंड पंचराम गिरफ्तार, NDPS एक्ट के 3 कैदियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

मृतक की पहचान 40 वर्षीय लक्ष्मीपति के रूप में हुई है. गणेश विसर्जन के बाद गांव वाले नाच रहे थे. लक्ष्मीपति भी नाच रहे थे, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे बेहोश होकर गिर पड़े. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं. मैसूर के हुंसूर तालुका के हरावे गांव में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक शख्स की मौत हो गई.

Read More मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

मृतक की पहचान 34 वर्षीय राजू के रूप में हुई है. गांव में गणेश विसर्जन के लिए ट्रैक्टर से जुलूस निकाला जा रहा था. इसी बीच, राजू अपने घर के पास आए भगवान गणेश की पूजा करने के लिए ट्रैक्टर पर सवार हुआ था. पूजा करते समय वह अचानक गिर पड़ा. राजू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...