Eid-Ul-Adha 2026: केरल सरकार का बड़ा ऐलान, बकरीद पर लगातार दो दिन की छुट्टी; बंगाल ने भी बदली अवकाश तारीख

Eid-Ul-Adha 2026: केरल सरकार का बड़ा ऐलान, बकरीद पर लगातार दो दिन की छुट्टी; बंगाल ने भी बदली अवकाश तारीख

तिरुवनंतपुरम। ईद-उल-अजहा (बकरीद) 2026 को लेकर केरल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में 27 और 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले केवल 27 मई को छुट्टी तय की गई थी, लेकिन चांद दिखने और धार्मिक कैलेंडर के अनुसार त्योहार 28 मई को मनाए जाने की पुष्टि के बाद सरकार ने अतिरिक्त अवकाश देने का निर्णय लिया। इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों, सार्वजनिक उपक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों को लगातार दो दिनों की छुट्टी का लाभ मिलेगा।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि 28 मई को सभी सरकारी कार्यालय, प्रोफेशनल कॉलेज सहित शिक्षण संस्थान और निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आने वाले प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सरकार का कहना है कि त्योहारों की सही तिथि को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। केरल में बकरीद को लेकर धार्मिक और सामाजिक स्तर पर विशेष तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अवकाश की घोषणा के बाद बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है।

पिछले वर्ष बकरीद की छुट्टियों को लेकर केरल में राजनीतिक विवाद भी देखने को मिला था। पहले सरकार ने एक दिन अवकाश घोषित किया था, लेकिन बाद में त्योहार की वास्तविक तिथि बदलने पर छुट्टी की तारीख में संशोधन करना पड़ा। इस फैसले को लेकर विपक्षी दलों और कुछ मुस्लिम संगठनों ने सरकार पर धार्मिक मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने दोनों दिन छुट्टी घोषित कर मामला शांत किया था। इस बार सरकार ने पहले से सतर्कता बरतते हुए स्पष्ट और संशोधित आदेश जारी किए हैं।

Read More मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार दौरे पर, ऑडिट पखवाड़ा से इंडस्ट्री डायलॉग तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार ने भी बकरीद अवकाश को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। राज्य सरकार ने पहले घोषित 26 और 27 मई की छुट्टियों को रद्द करते हुए अब केवल 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकार ने कहा कि चांद दिखने के आधार पर त्योहार की तारीख तय होने के बाद यह बदलाव किया गया है। नई अधिसूचना के अनुसार, 26 और 27 मई को सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे, जबकि 28 मई को राज्यभर में सार्वजनिक छुट्टी लागू रहेगी।

Read More Raipur-Mumbai Flight में Sonu Nigam का सरप्राइज, आसमान में सजा सुरों का महफिल, यात्रियों ने जमकर लिया म्यूजिक का आनंद

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...