IPL 2026: BCCI का बड़ा फरमान- कैच में जरा सी गलती तो नहीं माना जाएगा OUT

IPL 2026: BCCI का बड़ा फरमान- कैच में जरा सी गलती तो नहीं माना जाएगा OUT

नई दिल्ली। IPL 2026 के आगाज से पहले BCCI ने खेल के नियमों को लेकर बड़ा और सख्त रुख अपनाया है। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों के कप्तानों के साथ हुई अहम बैठक में बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि इस सीजन में कैच को लेकर कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बीसीसीआई ने साफ शब्दों में कहा है कि अब केवल गेंद पकड़ लेना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि फील्डर को गेंद और अपने शरीर दोनों पर पूर्ण नियंत्रण साबित करना होगा। जब तक खिलाड़ी का संतुलन पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाता, तब तक कैच को पूरा नहीं माना जाएगा। यानी अब “कैच पकड़ते ही जश्न” की जल्दबाजी खिलाड़ियों को भारी पड़ सकती है।

दरअसल, पिछले कुछ समय में कई ऐसे विवाद सामने आए हैं, जहां खिलाड़ी कैच लेने के तुरंत बाद सेलिब्रेशन में लग गए, जबकि उनका संतुलन पूरी तरह बना नहीं था। ऐसे मामलों ने अंपायरिंग और फैसलों को लेकर सवाल खड़े किए। इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने इस बार नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर दिया है।

Read More बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा

खेल की शर्तों के क्लॉज 33.3 के तहत यह स्पष्ट किया गया है कि कैच की प्रक्रिया गेंद के फील्डर के संपर्क में आने से शुरू होती है और तब तक जारी रहती है, जब तक खिलाड़ी गेंद और अपनी मूवमेंट दोनों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित नहीं कर लेता। यदि इस दौरान संतुलन बिगड़ता है या ग्राउंड से संपर्क में कोई गड़बड़ी होती है, तो कैच को अमान्य घोषित किया जा सकता है।

Read More Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप

25 मार्च को हुई बैठक में खिलाड़ियों को हालिया अंतरराष्ट्रीय मैचों, खासकर टी20 मुकाबलों के वीडियो उदाहरण दिखाकर समझाया गया कि किस स्थिति में कैच वैध माना जाएगा और कब नहीं। इस सेशन में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ और एलीट अंपायर नितिन मेनन ने विस्तार से खिलाड़ियों को तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। इसके अलावा बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए भी कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें मैच के दिन प्रैक्टिस पर रोक और टीम प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन शामिल है।

वहीं, लंबे समय से चर्चा में चल रहे इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर भी बोर्ड ने स्थिति साफ कर दी है। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि यह नियम फिलहाल जारी रहेगा और कम से कम 2027 सीजन तक इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों ने इसकी आलोचना करते हुए कहा है कि इससे ऑलराउंडर्स की भूमिका प्रभावित हो रही है और टीम संयोजन बदल रहा है। कुल मिलाकर, IPL 2026 से पहले बीसीसीआई ने यह साफ संकेत दे दिया है कि इस बार खेल में तकनीकी सटीकता और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अब मैदान पर हर कैच सिर्फ स्किल नहीं, बल्कि परफेक्ट कंट्रोल का भी टेस्ट होगा।

Latest News

रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल
धमतरी में सड़क की बदहाली से ग्रामीण हलाकान, सोरिद-बागतराई मार्ग पर हर दिन हादसे का खतरा
2,700 की दवा पर 27,000 MRP! कैंसर मरीजों की जेब पर चोट, SC ने कहा—‘दिनदहाड़े डकैती’
CGPSC केस में ED का बड़ा कदम: 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पूर्व चेयरमैन समेत 3 आरोपी जांच के घेरे में
कोरोना के बाद भी PPE किट की सप्लाई जारी, जरूरी दवाओं का इंतजार! छत्तीसगढ़ में मेडिकल सप्लाई सिस्टम पर उठे सवाल
₹16,999 में OnePlus का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस
ब्लैक कॉफी को डाइट में कैसे करें शामिल? जानिए इसके फायदे, सही समय और पीने का तरीका
अध्यक्ष जी को बुला कर कार्यक्रम कैंसल, सियासी गलियों में चर्चाएं हज़ार: जब 'भावी प्रत्याशी' भैया ने दिखवा दिया बाहर का रास्ता
16 साल से सेवा पुस्तिका नहीं जांची, रिटायरमेंट होते ही दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिक्षक
छत्तीसगढ़ में 25 साल में आबादी दोगुनी, उस हिसाब से नहीं बढ़ी पुलिस; बस्तर से पैरामिलिट्री की भी वापसी शुरू
Ganpati Visarjan 2026: विसर्जन से पहले टूट जाए गणपति बप्पा की मूर्ति, तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यताएं
रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम