होर्मुज से भारत के लिए आई बड़ी खुशखबरी, शांति समझौते के बाद पहला LNG टैंकर पहुंचा गुजरात

होर्मुज से भारत के लिए आई बड़ी खुशखबरी, शांति समझौते के बाद पहला LNG टैंकर पहुंचा गुजरात

भरूच। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते के बाद भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए गुजरने वाला पहला LNG टैंकर ‘दिशा’ सुरक्षित रूप से गुजरात के दहेज बंदरगाह पहुंच गया है। इस जहाज के भारत पहुंचने को ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से क्षेत्रीय तनाव के कारण समुद्री व्यापार प्रभावित था।

टैंकर ‘दिशा’ करीब 62,370 मीट्रिक टन लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) लेकर दहेज पोर्ट पहुंचा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस खेप के आने से घरेलू गैस आपूर्ति को मजबूती मिलेगी और ऊर्जा बाजार में स्थिरता बढ़ेगी। साथ ही उद्योगों और गैस आधारित क्षेत्रों को भी इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार यह जहाज मार्च की शुरुआत से कतर के रास लाफान बंदरगाह पर रुका हुआ था। क्षेत्र में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में आवागमन प्रभावित होने के कारण इसकी यात्रा अनिश्चित हो गई थी। हालात सामान्य होने और शांति समझौते के बाद जहाज ने अपनी यात्रा फिर शुरू की और सफलतापूर्वक भारतीय तट तक पहुंच गया।

Read More Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking

ऊर्जा विशेषज्ञ इस घटनाक्रम को वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला के लिए सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। होर्मुज मार्ग से LNG परिवहन दोबारा शुरू होने से भारत समेत कई एशियाई देशों को राहत मिल सकती है। आने वाले दिनों में इस समुद्री मार्ग से ऊर्जा आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा

Tags:

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश