CJP Protest Violence: संसद मार्च में हिंसा के आरोपियों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पासपोर्ट रद्द कराने की तैयारी; पहचान अभियान तेज

CJP Protest Violence: संसद मार्च में हिंसा के आरोपियों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पासपोर्ट रद्द कराने की तैयारी; पहचान अभियान तेज

नई दिल्ली। जंतर-मंतर से संसद की ओर निकाले गए CJP के 'चलो संसद' मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिंसक घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामलों के साथ-साथ उनके पासपोर्ट रद्द कराने के लिए भी संबंधित प्राधिकारियों को सिफारिश भेजने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। इसके लिए प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान तेज कर दी गई है।

वीडियो और डिजिटल सबूतों से हो रही पहचान
सूत्रों के अनुसार, पुलिस घटना के दौरान रिकॉर्ड हुए CCTV फुटेज, ड्रोन कैमरों, मीडिया वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की मदद से उन लोगों की पहचान कर रही है, जिन पर बैरिकेड तोड़ने, पुलिस पर हमला करने या हिंसा में शामिल होने का आरोप है। पहचान पूरी होने के बाद उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संसद मार्च के दौरान हुई थी झड़प
दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर बढ़ने के दौरान सुरक्षा बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए। घटना के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

Read More ‘हर जगह मुझे टॉर्चर किया जा रहा…’ विवादों में रही नाबालिग का नया वीडियो वायरल, PM मोदी पर फिर टिप्पणी का दावा, देखे वीडियो

पासपोर्ट रद्द कराने की सिफारिश की तैयारी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों की हिंसक गतिविधियों में कथित संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों के अलावा पासपोर्ट रद्द करने के लिए सक्षम प्राधिकरण को सिफारिश भेजी जाएगी। अंतिम निर्णय संबंधित पासपोर्ट प्राधिकरण द्वारा लागू कानूनों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लिया जाएगा।

Read More NEET Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR रद्द; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड वालों को राहत नहीं

जांच जारी, बढ़ सकती है कार्रवाई
फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे नए सबूत सामने आएंगे, वैसे-वैसे अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना  शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी
मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल
बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद
सिस्टम की नाकामी पर बच्चों-ग्रामीणों का श्रमदान भारी! 8 लाख मंजूर, अधूरा स्कूल भवन छोड़ गया ठेकेदार… अब खुद बना रहे पढ़ने लायक जगह
सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आखिर क्यों खारिज किया सिंगल बेंच का आदेश?