फेस अटेंडेंस ने खोला महाघोटाला! मध्यप्रदेश नगर निगमों के 36 हजार निगम कर्मचारी लापता,मचा हड़कंप

भोपाल। मध्य प्रदेश के 16 नगर निगमों में फेस अटेंडेंस लागू होते ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 12 नवंबर को सामने आए डेटा में 1.53 लाख कर्मचारियों में से करीब 36 हजार हाजिरी में नहीं मिले, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल उठ गए हैं।  

लीक हुए डेटा ने साफ कर दिया है कि नगर निगमों की हाजिरी व्यवस्था दिखती जितनी मजबूत है, असल में उतनी नहीं। कुल 1.53 लाख स्वीकृत पदों में से 1.50 लाख कर्मचारी एक्टिव माने जाते हैं, लेकिन 12 नवंबर को जब फेस अटेंडेंस दर्ज हुई, तो हाजिरी में सिर्फ 1.14 लाख कर्मचारी दिखाई दिए। इसका मतलब है, करीब 36 हजार कर्मचारी एक साथ नदारद मिले। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दिन सरकारी छुट्टी लगभग किसी को भी मंजूर नहीं थी, जिससे अनुपस्थिति और भी संदिग्ध लगती है।

राजधानी भोपाल में स्थिति सबसे चौंकाने वाली रही। यहाँ नगर निगम के कुल 20 हजार अधिकारी-कर्मचारियों में से 12 नवंबर को सिर्फ 13 हजार ने ही हाजिरी लगाई, यानी करीब 7 हजार कर्मचारी बिना किसी स्पष्ट कारण के अनुपस्थित रहे। यही तस्वीर इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित सभी 16 नगर निगमों में दिखी, जहाँ कई जगहों पर तो सिर्फ 30–40% कर्मचारी ही ड्यूटी पर पाए गए। अक्टूबर तीसरे सप्ताह से फेस रिकग्निशन आधारित अटेंडेंस लागू होने के बाद यह पहला बड़ा डेटा लीक है। सूत्र बताते हैं कि पहले मैनुअल हाजिरी में फर्जीवाड़ा आम था, लेकिन अब AI की नजर से बचना नामुमकिन।

Read More AI समिट प्रदर्शन केस: जमानत मिलने के बाद आज रिहा होंगे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब, क्राइम ब्रांच दफ्तर के बाहर जुटे कार्यकर्ता

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा: असली मालिक खेत में करता रहा किसानी, इधर फर्जी आधार कार्ड से हो गई 1.88 एकड़ की रजिस्ट्री

राज्य

School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तीन प्रतिष्ठित...
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका
मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट बेनकाब: विदेशी महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
Srinagar News: खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, घाटी में दूसरे दिन भी बंद से जनजीवन प्रभावित
Delhi Excise Policy Case: आबकारी घोटाले में CBI की बड़ी कानूनी कार्रवाई, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती