अमरोहा कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, ISI-LTTE के नाम पर आया सनसनीखेज ईमेल

अमरोहा कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, ISI-LTTE के नाम पर आया सनसनीखेज ईमेल

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के Amroha में आज सुबह जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिला जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8:38 बजे एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें न्यायालय परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया।

ईमेल में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का उल्लेख करते हुए न्यायालय परिसर के जज चैंबर में “12 आरडीएक्स बम” लगाए जाने की बात लिखी गई थी और निर्धारित समय से पहले परिसर खाली कराने की चेतावनी दी गई। संदेश के अंत में आईएसआई और एलटीटीई के नाम दर्ज थे, हालांकि इन दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।judge-vivek-1771224145668

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक Amit Kumar Anand के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तत्काल कचहरी परिसर पहुंचीं। डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और दमकल कर्मियों ने संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया। एहतियातन अदालत परिसर की घेराबंदी कर दी गई और प्रवेश को अस्थायी रूप से नियंत्रित किया गया है।

Read More Flydubai FZ1073 में अचानक मचा कोहराम, कैप्टन पर हमला; 14 हजार फीट नीचे आया विमान, फिर ऐसे टला बड़ा हादसा

अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुरक्षा जांच के बाद ही उन्हें भीतर जाने की अनुमति दी गई। पूरे परिसर की तकनीकी और मैनुअल सर्चिंग की जा रही है। फिलहाल, किसी संदिग्ध वस्तु की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साइबर सेल ईमेल की उत्पत्ति का पता लगाने में जुटी है। जांच एजेंसियां आईपी एड्रेस, सर्वर लोकेशन और डिजिटल ट्रेल खंगाल रही हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि धमकी वास्तविक है या दहशत फैलाने की साजिश। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Read More Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप