महादेव सट्टा एप के प्रमोटर रवि उप्पल को प्रत्यपर्ण के जरिए भारत लाने की ED के कवायद को मिली अहम सफलता विशेष न्यायालय ने ज़ारी किया पत्र

महादेव सट्टा एप के प्रमोटर रवि उप्पल को प्रत्यपर्ण के जरिए भारत लाने की ED के कवायद को मिली अहम सफलता विशेष न्यायालय ने ज़ारी किया पत्र

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय को महादेव सट्टा एप्प के प्रमुख प्रमोटरों में से एक रवि उप्पल को भारत लाने की क़वायद में अहम क़ानूनी सफलता मिली है।ईडी की विशेष अदालत ने दुबई स्थित सक्षम न्यायालय को प्रत्यर्पण के तहत भारत लाने के लिए आग्रह पत्र जारी कर दिया है। रवि उप्पल इस दुबई की जेल में […]

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय को महादेव सट्टा एप्प के प्रमुख प्रमोटरों में से एक रवि उप्पल को भारत लाने की क़वायद में अहम क़ानूनी सफलता मिली है।ईडी की विशेष अदालत ने दुबई स्थित सक्षम न्यायालय को प्रत्यर्पण के तहत भारत लाने के लिए आग्रह पत्र जारी कर दिया है। रवि उप्पल इस दुबई की जेल में ईडी के मामले में इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस की वजह से हिरासत में है।नियमों के अनुरुप साठ दिनों के भीतर भारतीय दूतावास को दुबई कोर्ट को संतुष्ट करते हुए प्रत्यर्पण की कार्यवाही पूरी करा लेनी है, रवि उप्पल बीते क़रीब 32 दिनों से दुबई की जेल में है।

विशेष अदालत ने जारी किया आग्रह पत्र

रवि उप्पल को दुबई से भारत लाने की महत्वपूर्ण विधिक औपचारिकता पूरी करने लंबे अरसे से प्रयासरत केंद्रीय एजेंसी को सफलता मिल गई है। ईडी के विशेष लोक अभियोजक डॉ सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि, प्रत्यर्पण के लिये आवेदन कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। डॉ सौरभ कुमार पांडेय ने कहा

Read More टॉयलेट में पड़े नोट बने सबसे बड़ा सुराग! ऐसे खुला राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी का राज, 17 घंटे में 81 लाख बरामद

“पीएसएलए की धारा 59 के अंतर्गत प्रत्यर्पित किये जाने संबंधी आवेदन कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। विशेष अदालत में दस्तावेज़ों की एक कॉपी को अरबी लिपि में लिपिबद्ध कर पेश किया गया है। विंशेष अदालत ने दुबई स्थित सक्षम अदालत को प्रत्यर्पण के लिये आग्रह पत्र जारी कर दिया है।”

Read More शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन: वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और 7 सूत्रीय मांगों को लेकर नवा रायपुर में हजारों सहायक शिक्षक सड़कों पर, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

अब क्या होगी प्रक्रिया

ईडी इस समूचे विधिक अभिलेख को विदेश मंत्रालय को सौंपेगा, विदेश मंत्रालय इसे दुबई स्थित भारतीय उच्चायोग को सौंपेगा। भारतीय उच्चायोग उसे दुबई की सक्षम अदालत में पेश करेगा,जिसके बाद प्रत्यर्पण के लिए विधिक सहमति दुबई की अदालत देगी।

मामला क्या है

मामला महादेव सट्टा एवं का है। ईडी ने इस मामले में अन्वेषण में यह पाया है कि महादेव सट्टा एप ग़ैर क़ानूनी सट्टा एप है जिसमें न्यूनतम छ हज़ार करोड़ का प्रवर्तन हुआ है। ईडी को इस मामले में एवं के प्रमोटरों जिनमें रवि उप्पल सौरभ चंद्राकर और शुभा सोनी शामिल हैं उनके समेत कइयों की तलाश है। ईडी ने इस मामले में छत्तीसगढ़ में पुलिस कर्मचारियों समेत पाँच की गिरफ़्तारी की है। ईडी ने संकेत दिए है कि आने वाले समय में कार्यवाही का दायरा व्यापक हो सकता है।

Tags:

Latest News

बिहार में फिर मिला कोरोना का मामला: भागलपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित, दो डोज लेने के बावजूद रिपोर्ट पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग सतर्क बिहार में फिर मिला कोरोना का मामला: भागलपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित, दो डोज लेने के बावजूद रिपोर्ट पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग सतर्क
NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज
CJP संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर तनाव, बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कई हिरासत में
1000 करोड़ के कथित घोटाले में बड़ा एक्शन! कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड
Sonam Wangchuk Demand: भूख हड़ताल खत्म करने के लिए सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखीं तीन शर्तें, अस्पताल से किया बड़ा दावा
पुराना फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset न करें! ये 6 जरूरी स्टेप्स भूल गए तो डेटा हो सकता है लीक
बिस्तर पर जाते ही उड़ जाती है नींद? एक्सपर्ट्स की ये आसान ट्रिक्स दिला सकती हैं सुकून भरी नींद
गाड़ियों की डिलीवरी के लिए 1 महीने की वेटिंग, 4 महीने में ही कम पड़ गया सब्सिडी का 100 करोड़ का बजट
अफसरशाही की लेटलतीफी: अनुबंध रिन्यू नहीं होने से कबाड़ बनीं फूड टेस्टिंग वैन, 33 जिलों में मिलावटखोरों पर कार्रवाई ठप
राजधानी के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रामभरोसे चल रहीं सर्जरी: ऑपरेशन के दौरान खून की जरूरत पड़े तो रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं
गश्त छोड़ 'चुस्की' में मस्त हैं साहब, सिरगिट्टी में अपराधियों की मौज: सटोरिया सरेआम कह रहा- 'दोनों साहब को जाता है महीने का चढ़ावा'
कर्मचारियों के नाम पर 172 करोड़ की हेराफेरी: पूर्व आबकारी एमडी त्रिपाठी गिरफ्तार, 20 जुलाई तक रिमांड पर; रामगोपाल अग्रवाल से होगी पूछताछ