जल संकट की आहट:-जेवरा में गूंजा ‘मोर गांव मोर पानी’ का संकल्प; 

कलेक्टर ने चेताया, 60 से 200 फीट पर पहुंचा जलस्तर, अब नहीं संभले तो प्यासी रहेगी अगली पीढ़ी

jalsankat

 

देवेश शर्मा सीपत

राष्ट्रीय जगत विजन/सीपत। बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र के अंतिम छोर में बसे गांव जेवरा में जल संरक्षण की प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासनिक अमले ने कार्यक्रम रखा। मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने ग्रामीणों को जल की महत्ता बताते हुए भविष्य के संकट के प्रति आगाह किया। इस दौरान ग्रामीणों ने न केवल जल रक्षा का संकल्प लिया, बल्कि पारंपरिक सुआ नृत्य के माध्यम से गांव में उच्च शिक्षा की मांग भी शासन के समक्ष रखी।

Read More नवरात्रि से पहले गरबा पर घमासान! वक्फ बोर्ड की मुस्लिम युवाओं से खास अपील- दूसरे समाज की महिलाओं के साथ न करें गरबा, बजरंग दल ने मांगे कड़े नियम

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण वाटर हीरो के नाम से विख्यात नीरज वानखेड़े रहे। उन्होंने वैज्ञानिक मॉडल के माध्यम से ग्रामीणों को भू-जल रिचार्जिंग की तकनीक समझाई। वानखेड़े ने बताया कि कैसे वर्षा जल संचयन, खेत तालाब और सोख्ता गड्ढों के जरिए गिरते भू-जल स्तर को रोका जा सकता है। उन्होंने मिट्टी के कटाव को रोकने और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर देते हुए इसे एक जन आंदोलन बनाने की अपील की।

Read More PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी

आंकड़ों की जुबानी, संकट की कहानी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गिरते जलस्तर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए कहा कि जेवरा जैसे गांवों में पहले मात्र 60 फीट पर पानी उपलब्ध था, जो अब घटकर 200 फीट से नीचे चला गया है।  धान की खेती में अत्यधिक पानी की खपत होती है। एक हेक्टेयर धान के लिए लगभग 1 करोड़ लीटर पानी खर्च होता है। किसानों को अब कम पानी वाली फसलों की ओर मुडऩा होगा। यदि वर्तमान पीढ़ी ने जल संचयन नहीं किया, तो आने वाली पीढय़िों के लिए अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा।
 कलेक्टर ने किसानों से गौवंश के लिए पैरादान करने और पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने साइबर ठगी से बचने के लिए ग्रामीणों को डिजिटल सुरक्षा के टिप्स भी दिए।

जनभागीदारी से ही सफल होगा मिशन: सीईओ

जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि सरकारी योजनाएं तभी सफल होती हैं जब उनमें जनभागीदारी हो। उन्होंने सामुदायिक स्तर पर स्टॉप डैम और छोटे तालाबों के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल सरकारी बजट से जल संरक्षण संभव नहीं है, इसके लिए हर घर को पानी की बचत की जिम्मेदारी लेनी होगी। कार्यक्रम में उस समय एक अलग रंग देखने को मिला जब महिला पंचों ने पारंपरिक वेशभूषा में सुआ नृत्य पेश किया। इन गीतों के माध्यम से महिलाओं ने भावपूर्ण तरीके से जेवरा में कॉलेज खोलने की मांग रखी। स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने भी उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अतिक्रमण पर अपनाए सख्ती

कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर ने स्कूल परिसर के पीछे स्थित विवादित भूमि का निरीक्षण किया। युवक द्वारा किए गए कथित अतिक्रमण की शिकायत पर कलेक्टर ने एसडीएम मस्तूरी प्रवेश पैकरा और तहसीलदार सोनू अग्रवाल से विस्तृत जानकारी मांगी। इस भूमि को सुरक्षित रखना अनिवार्य है क्योंकि भविष्य में यहां एकलव्य विद्यालय या महाविद्यालय खुलने की प्रबल संभावना है। सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
ये रहें शामिल 

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, ट्रेनी आईएएस अरविंद कुमार टी, आदिवासी नेता देव सिंह पोर्ते, सरपंच मूलचंद पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रणव शर्मा और स्वागत भाषण प्राचार्य रामेश्वर जायसवाल द्वारा दिया गया।

Tags:

Latest News

Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि
जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक