दो हाथ, 32 कैंची… उज्जैन के MBA हेयर स्टाइलिस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड कमाल

 images (13) राष्ट्रीय जगत विजन, इंदौर।विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की नगरी उज्जैन से एक ऐसी प्रेरक कहानी सामने आई है, जिसने देश ही नहीं विदेश तक सुर्खियां बटोरी हैं। साईं मंदिर के पास अलखधाम नगर में सैलून चलाने वाले आदित्य देवड़ा आज 32 कैंचियों से एक साथ हेयरकट करने के लिए जाने जाते हैं।

 मोबाइल वीडियो से बदली किस्मत

आदित्य बताते हैं कि एक दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर चीन के एक हेयर स्टाइलिस्ट का वीडियो देखा, जो 10 कैंचियों से बाल काट रहा था। इस अनोखी तकनीक ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने तय किया—अब इससे भी आगे बढ़कर दिखाना है।

Read More ओवररेटिंग से भ्रष्टाचार तक... आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अफसरों पर गिरी गाज

इसके बाद उन्होंने ईरान के एक स्टाइलिस्ट को 22 कैंचियों और पाकिस्तान के एक हेयर स्टाइलिस्ट को 24 कैंचियों से हेयरकट करते देखा। यहीं से उनके भीतर रिकॉर्ड बनाने की जिद जागी।

Read More महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा... सरकारी कर्मचारी ही बन गए हितग्राही, अब होगी लाखों की रिकवरी

 पांच साल की मेहनत, फिर बना इतिहास

लगातार पांच साल की कड़ी मेहनत और अभ्यास के बाद आदित्य ने पहले 28 कैंचियों से हेयरकट कर रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के लिए उनका नाम India Book of Records 2022 में दर्ज हुआ।

इसके बाद उन्हें Golden Book of World Records 2022 में सम्मान मिला। साथ ही OMG! Yeh Mera India में उनका कारनामा प्रसारित हुआ, जिसके लिए टीम उज्जैन पहुंची थी।

 लंदन से कजाखस्तान तक पहचान

आदित्य को 2024 में World Book of Records (लंदन) में भी स्थान मिला। एशियाई ग्लोबल चैंपियनशिप 2024 में कजाखस्तान में उन्होंने विश्व स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। 2025 में लंदन में आयोजित वर्ल्ड कप में भी उन्होंने हिस्सा लिया, जहां 150 देशों के हेयर स्टाइलिस्ट शामिल हुए।

 

 MBA पासआउट, फिर संभाली पारिवारिक विरासत

आदित्य MBA पासआउट हैं। बचपन से पिता जगदीश देवड़ा को हेयर कटिंग करते देखा, लेकिन कभी सोचा नहीं था कि यही पेशा अपनाएंगे। बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कम होते ग्राहकों को देखकर उन्होंने पिता का हाथ बटाने का फैसला किया और कुछ अलग करने की ठानी।

 70 रुपये से 450 रुपये तक

पहले एक कैंची से कटिंग का चार्ज 70 रुपये था। आज 28, 30 या 32 कैंचियों से हेयरकट के लिए वे 450 रुपये लेते हैं। उनके हुनर के कारण गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार सहित कई राज्यों से लोग हेयरकट कराने पहुंचते हैं।

पहले जहां एक कैंची से कटिंग में 15–20 मिनट लगते थे, वहीं अब 32 कैंचियों से मात्र 4–5 मिनट में हेयरकट पूरा हो जाता है।

 

 

Edited By: VINOD CHANDRA
Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बिलासपुर की सड़कों पर ‘जान हथेली पर’! एक बाइक पर 5 छात्र, बिना हेलमेट स्टंट; VIDEO ने मचाया हड़कंप बिलासपुर की सड़कों पर ‘जान हथेली पर’! एक बाइक पर 5 छात्र, बिना हेलमेट स्टंट; VIDEO ने मचाया हड़कंप
भोपाल नगर निगम में सीनियर-जूनियर अफसर आमने-सामने! बैठक में भड़का विवाद, AHO ने दिखाया इस्तीफा; बोले- ‘हमेशा रखता हूं साथ’
गाड़ियों के आगे सड़क पर लेटकर शूटिंग! इंदौर की इन्फ्लुएंसर का VIDEO वायरल, पुलिस बोली- नियम टूटा तो होगी कार्रवाई
दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, पत्नी समेत कई पर गंभीर सवाल; मां ने सुनाई खौफनाक कहानी
रात के सन्नाटे में किचन से आई आवाज… दरवाजा खोला तो सामने था भालू! कॉलोनी में दरवाजे तोड़ने की कोशिश
Saurav Das Privacy Case: CJP प्रवक्ता ने दिल्ली HC में लगाई गुहार, 2 करोड़ के हर्जाने की मांग; निजी जानकारी सार्वजनिक करने का आरोप
IGKV Paper Leak का बड़ा खुलासा: बंद लिफाफे के अंदर तक पहुंचा कैमरा, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार; 12 हजार में छात्रों ने खरीदा पेपर
30 लोगों की मौजूदगी से मचा बवाल! रायपुर में कथित मतांतरण के आरोप, बजरंग दल का प्रदर्शन; 3 पर FIR
80 की नमकीन का पैकेट खोला तो अंदर मिला मरा चूहा! वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच
IGKV पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख! CM साय बोले- परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
रतनपुर में पुल के नीचे मिला नवजात, सुबह-सुबह मचा हड़कंप; बच्चे को छोड़ने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
Bihar Road Accident: चंपारण में ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी बेकाबू बस, 5 की मौत; छठिहार की खुशियां मातम में बदलीं