ACP को कारण बताओ नोटिस जारी, सुबह टहलने के दौरान करवा देते थे रोड ब्लॉक

ACP को कारण बताओ नोटिस जारी, सुबह टहलने के दौरान करवा देते थे रोड ब्लॉक

ACP को कारण बताओ नोटिस जारी, सुबह टहलने के दौरान करवा देते थे रोड ब्लॉक केरल: दिल्ली के बाद अब केरल के कोच्चि में अफसरशाही का एक और वाक्या सामने आया है। यहां यातायात पुलिस में तैनात एसीपी विनोद पिल्लई पर आरोप है, कि वह मांर्निंग वॉक के लिए जब जाते हैं तो एक सड़क […]

ACP को कारण बताओ नोटिस जारी, सुबह टहलने के दौरान करवा देते थे रोड ब्लॉक

केरल: दिल्ली के बाद अब केरल के कोच्चि में अफसरशाही का एक और वाक्या सामने आया है। यहां यातायात पुलिस में तैनात एसीपी विनोद पिल्लई पर आरोप है, कि वह मांर्निंग वॉक के लिए जब जाते हैं तो एक सड़क को ब्लॉक करवा देते हैं। इससे लोगों को आने जाने में समस्या का समाना करना पड़ता है‌ हालांकि इस मामले के तूल पकड़ते ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब वह सुबह क्वींस वॉकवे आते हैं तो रास्ते को ब्लॉक कर दिया जाता है, जिससे गाड़ियों का आवागमन रुक जाता है। उनके खिलाफ यह भी शिकायत है कि वह रविवार को सुबह 6-7 बजे से बच्चों को साइकल चलाने और स्केटिंग की प्रैक्टिस करने के लिए भी सड़क ब्लॉक करवा देते हैं। मामले से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुबह के समय सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है। ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है. स्कूली बच्चे सड़क की दूसरी तरफ से बसों में चढ़ रहे हैं।

एक फोटो में देखा जा सकता है कि सड़क के बीच में एक स्टॉपर लगाया गया है, जबकि दूसरी तस्वीर में माता-पिता सड़क की दूसरी तरफ बच्चों को स्कूल बस में चढ़ा रहे हैं‌ पिछले महीने अफसरशाही का एक मामला दिल्ली से भी सामने आया था। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आईएएस पति-पत्नी कुत्ता घुमाने आते थे. इस दौरान स्टेडिय में ट्रेनिंग रोक दी जाती थी। इस बात का एक कोच ने विरोध किया था। कोच का कहना था कि पहले वे रात 8 या 8.30 बजे तक ट्रेनिंग करते थे, लेकिन अब उनको 7 बजे ग्राउंड खाली करने को कह दिया जाता है, ताकि IAS अफसर वहां अपने कुत्ते संग टहल सकें। कोच ने कहा कि इससे उनकी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस रूटीन में दिक्कत पैदा हो रही है। बहरहाल मामला जब हाईकमान तक गया तो 26 मई को दोनों का ट्रांसफर कर दिया गया। IAS संजीव खिरवार को लद्दाख तो उनकी पत्नी रिंकू धुग्गा को अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया है।

Read More वायनाड टनल हादसे से पहले खतरे का अलर्ट! इंजीनियरों की रिपोर्ट में दर्ज थी चेतावनी, अब उठ रहे कई बड़े सवाल

Tags:

Latest News

आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच
अंबिकापुर में आवारा सांड बना जानलेवा! हमले में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महापौर ने दी सख्त चेतावनी
Khan Sir Case: पटना कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर; दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली बेल
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आगाज: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई समेत दिवंगत विभूतियों को दी श्रद्धांजलि, 17 जुलाई तक चलेंगी कार्यवाही, देखें लाइव