Vastu Tips: भूलकर भी न काटें ये पेड़, परिवार पर लग सकता है बड़ा दोष!

Vastu Tips: भूलकर भी न काटें ये पेड़, परिवार पर लग सकता है बड़ा दोष!

Vastu Rules For Cutting Trees: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधों को शुभ माना जाता है. तुलसी, शमी और मनी प्लांट जैसे पौधे बहुत शुभ माने जाते हैं. ये पौधे घर में सकारात्मक उर्जा और धन का प्रवाह बढ़ाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पेड़-पौधों को काटना हमारी मजबूरी हो जाती है. वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि पेड़ काटना कोई साधारण काम नहीं है.

सही तरह से पेड़ न काटने पर वास्तु दोष लगता है. इसका प्रभाव पूरे परिवार पर होता है. वास्तु शास्त्र में कुछ पेड़ों को अति शुभ माना गया है, इसलिए इन पेड़ों को काटने से मानसिक तनाव, आर्थिक हानि, सेहत संबंधी समस्याएं और परिवारिक कलह-क्लेश बढ़ सकता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

हर पेड़ का होता है अपना आभामंडल
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि हर पेड़ का अपना आभामंडल होता है. जब हम नियमों की अनदेखी करते हुए पेड़ काटते हैं, तो वो जगह शोक और नकारात्मक उर्जा से भर जाती है. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव घर के मुखिया पर पड़ता है. पीपल, बरगद और गूलर के वृक्ष का विशेष महत्व हिंदू धर्म शास्त्रों और वास्तु शास्त्र में बताया गया है. इसमें देवता और पितर वास करते हैं.

Read More Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें

इन पेड़ों को काटने से लगता है दोष
वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, पीपल, बरगद और गूलर के वृक्ष काटने से घर में भारी वास्तु दोष और पितृ दोष उत्पन्न हो सकता है. संतान संबंधी परेशानियां आ सकती हैं. अगर इस पेड़ों की शाखाएं दीवारों और तारों के आसपास आ रही हों तो भी इनको कटाने से पहले विधि-विधान से पूजा करने की सलाह दी जाती है. बिना पूजा-पाठ के इन पेड़ों को काटना शुभ नहीं माना जाता. इन पेड़ों को काटने से पहले इनकी पूजा करें. प्रार्थना करें कि इन पेड़ों में रह रहे सुक्ष्म जीवन अपनी जगह पर चले जाएं. पूजा के बाद ही पेड़ को काटने का काम शुरू करें.

Read More राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग