नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच

नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बहुचर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कमान संभाल ली है। आज सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच की औपचारिक शुरुआत की। टीम चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में डेरा डालकर पुलिस जांच, फोरेंसिक साक्ष्यों और पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र पड़ताल में जुट गई है।

घटनास्थल का किया निरीक्षण, जुटाए जा रहे साक्ष्य
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई टीम ने सबसे पहले घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच अधिकारी पुलिस द्वारा अब तक एकत्र किए गए साक्ष्यों, केस डायरी, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों का परीक्षण कर रहे हैं। इसके अलावा मामले से जुड़े अधिकारियों, जांच टीम और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र रूप से समीक्षा की जा सके।

राज्य सरकार की सिफारिश के बाद CBI जांच
यह सनसनीखेज तिहरा हत्याकांड 16 जून को सामने आया था। मामले की गंभीरता और व्यापक चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने 30 जून को इसकी जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने पर अब केंद्रीय एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है।

Read More रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, 16-17 जून की दरम्यानी रात को कोरिया जिले के कटगोड़ी क्षेत्र में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपने दो साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन में पहुंचे थे। आरोप है कि पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने उन्हें बुलाया गया, जहां उन पर हमला किया गया। इसके बाद उनकी फॉर्च्यूनर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इस घटना में भरत सिंह गहरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Read More पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप

सभी आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
इस मामले में कोरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में दोनों पक्षों के बीच रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से विवाद होने की बात सामने आई थी। अब सीबीआई पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कर यह पता लगाएगी कि घटना के पीछे वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और क्या जांच के दौरान कोई नया तथ्य सामने आता है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेंट्रल जेल में बंदी की मौत की सीबीआई जांच शुरू, हत्या का मामला दर्ज सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेंट्रल जेल में बंदी की मौत की सीबीआई जांच शुरू, हत्या का मामला दर्ज
महामाया मंदिर के बाहर दो गुटों में भिड़ंत, एट्रोसिटी एक्ट के तहत भाजपा नेत्री समेत चार आरोपी पर FIR दर्ज, भेजे गए जेल
बिलासपुर से बेंगलुरु का सफर हुआ आसान, नई साप्ताहिक ट्रेन से मिली सीधी रेल सेवा  
42 लाख के मेडिकल बिल का खेल: पिता पेंशनर, फिर भी बेटे के आश्रित; और शिकायत की जांच भी खुद आरोपी अफसर के पास
राज्यपाल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, दो को सशर्त राहत, सोशल मीडिया से विवादित सामग्री हटाने का निर्देश
बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा होगी अब और मजबूत, पूर्व सैनिकों की तैनाती की तैयारी
बिलासपुर के मॉल में 'वेलनेस' के नाम पर देह व्यापार का खेल: रुकी सैलरी मांगने पर युवती से मारपीट, स्पा संचालक भाइयों पर अपराध दर्ज 
प्रशासन को ठेंगा: मगरपारा में बिना रेरा 22 टुकड़ों में बंटी नजूल जमीन, अधिकारी बोले अब हर प्लॉट की होगी जांच
तखतपुर के सरकारी स्कूल की प्रभारी प्राचार्य ने किया कमाल, किशोरों के पोषण पर लिख डाली किताब, यूनिसेफ ने माना मॉडल 
रायपुर में भाजपा की बैठक: संगठन के सामने खुला शिकायतों का पिटारा, जामवाल बोले मंत्री आप हैं या विधायक जी- प्रभार बदलना पड़ेगा क्या?
ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक