राम मंदिर ट्रस्ट में हुई चोरी पर और नये खुलासे , प्रतिदिन जमा धन राशि में लाखो का अंतर, बैंक खातो से खोली पोल

राम मंदिर ट्रस्ट में हुई चोरी पर और नये खुलासे ,  प्रतिदिन जमा धन राशि में लाखो  का अंतर, बैंक खातो से  खोली पोल

अयोध्या l राम मंदिर ट्रस्ट  में हुई चोरी का मामले में आये दिन नये खुलासे हो रहे हैं l जिसके बाद जांच का दायरा और बढ़ता जा रहा हैं l एस आई टी के जांच में सामने आया हैं  कि अयोध्या ट्रस्ट में चोरी के बाद अब बैंक खातों में जमा होनी वाली धन राशि में लाखो का अंतर पाया गया हैं l 

खातो के जाँच के आधार पर एस आई टी को संदेह हैं कि ट्रस्ट में लम्बे समय से प्रति दिन लाखो धन राशि की चोरी हो रही हैं , इस मामले में जाँच एजेंसी बैंक कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी हैं , और उनसे  आवश्यक दस्तावेज भी जप्त कर लिए हैं , 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब से ट्रस्ट के पैसे की चोरी का मामला उजागर हुआ हैं , उसके पहले से ही ट्रस्ट के असबीआई और पीअनबी बैंक खातो में प्रतिदिन 16 से  18 लाख रूपए जमा हो रहे हैं , लेकिन जैसे ही चोरी का मामला सामने आया वैसे ही यह धनराशि बढ़ गई और प्रतिदिन 24 से 26 लाख रूपए खाते में जमा होने लगे , धनराशि  के इतने बड़े अन्तर को देख कर एस आई टी आश्चर्य में  पड़  गई , जाँच टीम को संदेह हैं कि पहले से ही 6 से 8 लाख रूपए के धन राशि  की चोरी प्रतिदिन होती रही होगी , 

Read More खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर

एसआईटी ने इस पूरे वित्तीय अंतर को अपनी जांच का सबसे अहम हिस्सा बना लिया है. अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर यह पैसा कहां जा रहा था और इसमें  कौन कौन लोग शामिल थे. इसी सिलसिले में एसआईटी ने एसबीआई बैंक के मैनेजर समेत कुल 10 बैंक कर्मियों से पूछताछ की है. 

Read More 5100 दीपों से जगमगाएगा अरपा तट, भव्य महाआरती के साथ होगी आतिशबाजी, 1000 मीटर के छठघाट पर उमड़ेगी आस्था की भीड़

पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने बैंक से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और लेनदेन का पूरा हिसाब किताब अपने कब्जे में ले लिया है.  अब इन दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है,  ताकि यह साफ हो सके कि आखिर  गड़बड़ी कहाँ हुई हैं और किसकी मिलीभगत से यह सब किया  रहा था. 

सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में दो से तीन लोगों की भूमिका पर सवाल उठे हैं. इन लोगों की गतिविधियों को लेकर एसआईटी और गहराई से पड़ताल कर रही है.  माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं , 

Tags:

Latest News

होटल वेलकम श्री विवाद: रायपुर कोर्ट ने खारिज की बरखा टंडन की जमानत याचिका, मामले को माना गंभीर होटल वेलकम श्री विवाद: रायपुर कोर्ट ने खारिज की बरखा टंडन की जमानत याचिका, मामले को माना गंभीर
AI से आपत्तिजनक फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी दीपक टंडन की जमानत खारिज: कोर्ट ने माना गंभीर अपराध, DSP कल्पना वर्मा केस से आया था चर्चा में......
बिलकिस बानो गैंगरेप केस: 17 साल जेल में रहने के बाद दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक
49वें रावत नाच महोत्सव में गूंजेगी यदुवंशी संस्कृति की थाप, देशभर के कलाकारों का होगा महासंगम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होंगे पुरस्कृत
बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा के अनावरण के साथ गूंजा जनजातीय शौर्य का जयघोष, जनजातीय नायकों के बलिदान को सीएम साय ने किया नमन
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक झटके में 337 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने जारी की सूची
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिली लाश, जहर सेवन की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
अरपा तट पर आस्था का महाकुंभ, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे की कठिन तपस्या पूरी
रायपुर में बाल दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर, 550 बच्चों को बताए गए अधिकार और सुरक्षा के कानूनी प्रावधान
बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, चारधाम यात्रा का होगा समापन; अंतिम दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
गोपालगंज में शेख हसीना के समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, पुलिस की बख्तरबंद गाड़ी फूंकी; बांग्लादेश में बढ़ा तनाव
रॉक गार्डन घूमने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी से मारपीट के बाद दो आरोपी गिरफ्तार